किशमिश के फायदे- Kismis ke fayde

किशमिश के फायदे (फोटो-Haribhoomi )
किशमिश के फायदे (फोटो-Haribhoomi )

किशमिश (Raisins) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। किशमिश खाने से शरीर में एनर्जी मिलती है। किशमिश की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में किशमिश के सेवन से सेहत अच्छी रहती है। किशमिश में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6 और मैंगनीज के साथ-साथ कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए यह कई बीमारियों से बचाता है। जानिए किशमिश खाने से सेहत को क्या-क्या फायदा मिलता है।

किशमिश के फायदे (kismis ke fayde in hindi)

पाचन शक्ति होती है मजबूत

जिन लोगों की पाचन शक्ति (Digestion) कमजोर होती है। उनको किशमिश का सेवन करना चाहिए। किशमिश के सेवन से खाना आसानी से पच जाता है। इसके लिए रात में थोड़े से पानी में किशमिश को भीगो कर रख दें। फिर सुबह खाली पेट उसका सेवन कर लें।

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

किशमिश में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो इम्यून सिस्टम (Immune system) को मजबूत बनाते हैं। इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से कई तरह की बीमारियां हो सकती है।

वजन करता है कम

किशमिश फैट फ्री और लो शुगर ड्राई फूड्स (Dry fruits) माना जाता है। इसलिए किशमिश के सेवन से वजन (Weight) कम होता है। वजन कम करने के लिए भीगे हुए किशमिश का सेवन करना चाहिए।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

किशमिश का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जिसके सेवन से खून की कमी नहीं होती है।

हड्डियां होती है मजबूत

किशमिश में पाया जाने वाला कैल्शियम शरीर के हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसलिए रोजाना नियमित रूप से किशमिश का सेवन करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल

किशमिश का सेवन दिल संबंधी बीमारी में भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजाना नियमित रूप से किशमिश का सेवन करता है तो इससे कोलेस्ट्रॉल (Cholestrol) कंट्रोल में रहता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

किशमिश में विटामिन ए पाया जाता है। जो आंखों के लिए बेहद लाभदायक साबित होता है। किशमिश का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now