कीवी का जूस पीने के 7 फायदे

कीवी का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
कीवी का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

कीवी (Kiwi) एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कीवी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि आप कीवी के जूस (Kiwi Juice) का सेवन करते हैं, यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां कीवी के जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि कीवी के जूस में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, पोटैशियम, फोलेट जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही कीवी फल एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं कीवी का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

कीवी का जूस पीने के 7 फायदे-Kiwi Ka Juice Pine Ke Fayde In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

कीवी का जूस विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। इसलिए अगर आप कीवी के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

कीवी के जूस का सेवन दिल (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कीवी जूस पोटैशियम और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार साबित होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

कीवी के जूस का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कीवी का जूस विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप कीवी के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है, साथ ही स्किन पर निखार भी आता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए कीवी के जूस का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि कीवी फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, इसलिए अगर आप कीवी के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

कीवी का जूस आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कीवी विटामिन के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप कीवी के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eyesight) तेज होती है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की शिकायत होने पर कीवी के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कीवी के जूस में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर कीवी का जूस फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now