बेल पाउडर के 6 अद्भुत फायदे, जानें सेवन का तरीका

बेल पाउडर के अद्भुत फायदे, जानें सेवन का तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)
बेल पाउडर के अद्भुत फायदे, जानें सेवन का तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के दिनों में बेल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। बेल का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप बेल पाउडर का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। बेल के पाउडर का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि बेल पाउडर एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ-साथ विटामिन सी, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं बेल पाउडर के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

बेल पाउडर के 6 अद्भुत फायदे, जानें सेवन का तरीका-Know The Benefits Of Bael Powder And How To Eat It In Hindi

शरीर को करे डिटॉक्स

अनहेल्दी डाइट की वजह से हमारे शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं, ऐसे में अगर आप बेल पाउडर का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए बेल पाउडर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि बेल पाउडर में मौजूद गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको बेल पाउडर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

बेल पाउडर का सेवन त्वचा (Skin) को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बेल पाउडर का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है, इससे शरीर में जमी सारी गंदगी आसानी से निकल जाती है। जिससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप बेल पाउडर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

बेल पाउडर विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। बेल पाउडर का सेवन करने से आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में भी सुधार होता है।

बेल पाउडर का सेवन कैसे करें ?

1- एक चम्मच बेल के पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

2- आप बेल के पाउडर की चाय बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now