जानिये कौन सी बीमारियों के संकेत नाखूनों के माध्यम से मिलते हैं

जानिये कौन सी बीमारियों के संकेत नाखूनों के माध्यम से मिलते हैं
जानिये कौन सी बीमारियों के संकेत नाखूनों के माध्यम से मिलते हैं

लोगों के शरीर में कई ऐसी बीमारियों होती हैं जिनका पता नहीं चल पाता। लेकिन इन बीमारियों का पता कई बार नाखूनों को देख कर लगाया जा सकता है। अमेरिका में हुए एक रिसर्च के दौरान ये पता चलता है कि नाखून (Nails) को देखकर गठिया, दिल की बीमारी, सूजन, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का पता चल सकता है। तो चलिए आगे इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किस तरह से इन बीमारियों का पता लगाया जा सकता है।

जानिये कौन सी बीमारियों के संकेत नाखूनों के माध्यम से मिलते हैं Know the signs of which diseases are found through nails in hindi

लाल धारियां होती हैं दिल की बीमारी का संकेत (Red stripes are a sign of heart disease) - कभी आपने गौर किया होगा कि कुछ लोगों के नाखूनों में लाल धारियां नज़र आती हैं। जो कि नाखूनों के के एक हिस्से पर भूरे या हल्के लाल रंग की लकीरे होती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ये निशान बैक्टीरियल एंडोकार्डिटिस नाम की दिल की बीमारी का संकेत होता है।

नाखूनों में गड्ढा होना गठिया का संकेत (Pits on nails sign of arthritis) - नाखूनों के टूटने या उनमें गड्ढा होना हमारे लिए आम बात हो सकती है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार ये गठिया की चेतावनी भी हो सकती है। इसके अलावा सूखी और पपड़ीदार त्वचा सोरायसिस से पीड़ित होने का संकेत दे सकती है।

नाखूनों में होती हैं लकीरे (Ridges in nails) - यदि आपके नाखूनों में लंबी लकीरे हैं, जो कि छोटी पतली धारियों की तरह दिखाई देते हैं, इसका मतलब ये है कि आप बहुत ज्यादा हाथों को धो रहें हैं। इसे मेडिकली ओन्कोरेक्सिस कहा जाता है। यह उम्र बढ़ने का एक संकेत है।

काले रंग के निशान होते है कैंसर की चेतावनी (Black marks are cancer warning) - कई लोगों के नाखूनों के नीचे चोट जैसे निशान दिखाई देते हैं। अगर यह निशान काफी दिनों तक बने हुए हैं, तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। त्वचा का कैंसर नाखून के नीचे होता है। इसे मेडिकल भाषा में सबंगुअल ((Subungual Hematoma)) कहा जाता है। इसमें गहरे या काले रंग के निशान होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now