शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होती हैं ये दाल

शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होती हैं ये दाल(फोटो-Sportskeeda hindi)
शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होती हैं ये दाल(फोटो-Sportskeeda hindi)

दाल (Pulses) कई प्रकार की होती है, जैसे अरहर, मसूर, मूंग आदि, इन सभी दालों का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सभी दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। दाल में सबसे अधिक प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। साथ ही दाल में फाइबर, विटामिन और कई प्रकार के खनिज पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते है। लेकिन दाल का सेवन करने से पहले ये जान लेना चाहिए कि कौन सी दाल के क्या फायदे होते हैं और आपके लिए कौन सी दाल फायदेमंद साबित होती हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी दाल के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होती हैं ये दाल-These Pulses Are Most Beneficial For The Body In Hindi

अरहर की दाल

अरहर की दाल (Arhar Dal) सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाली दाल है। अरहर की दाल में आयरन, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन बी और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप अरहर की दाल का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है।

- अरहर की दाल का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

- अरहर की दाल का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

- अरहर की दाल का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

मूंग की दाल

मूंग की दाल (Moong Dal) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूंग की दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मूंग दाल में कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी -6, नियासिन, थायमिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं।

- मूंग की दाल का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है।

- मूंग की दाल का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

- मूंग की दाल का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

- मूंग की दाल का सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम होता है।

चने की दाल

चने की दाल का सेवन सेहत को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चने की दाल (Chane Ki Dal) में फाइबर और प्रोटीन की सबसे ज्यादा मात्रा मौजूद होती है। साथ ही चने की दाल जिंक, कैल्श‍ियम, प्रोटीन, फोलेट आदि से भरपूर होता है। जो कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है।

- चने की दाल का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

- चने की दाल का सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

- चने की दाल का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

- चने की दाल का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है।

मसूर की दाल

मसूर की दाल (Masoor Dal) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मसूर की दाल में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन बी 2, फोलिक एसिड, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित होता है।

- मसूर की दाल का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

- मसूर की दाल का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

- मसूर की दाल का सेवन स्किन के लिए फायदेमंद होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava