कुकरौंधा के फायदे- Kukraundha ke fayde

कुकरौंधा के फायदे ( फोटो- onlymyhealth )
कुकरौंधा के फायदे ( फोटो- onlymyhealth )

कुकरौंधा एक वनस्पति पौधा है। इसके फूल पीले और रूई के रेशों की तरह होते हैं। कुकरौंधा के कई औषधीय गुण हैं। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। कुकरौंधा के सेवन से कई बीमारियां जड़ से खत्म होती है। क्योंकि कुकरौंधा में कई तरह के एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। जानिए कुकरौंधा के सेवन से क्या- क्या फायदे मिलते हैं।

कुकरौंधा के फायदे (Kukraundha ke fayde in hindi)

पेट में नहीं होती कीड़े की समस्या

बच्चों के पेट में अक्सर कर कीड़े की समस्या हो जाती है। जिसकी वजह से उनके पेट में दर्द और उल्टी जैसी शिकायत होती है। इसके लिए कुकरौंधा के पत्तों का रस काफी लाभदायक साबित होता है। इसके लिए आपको कुकरौंधा के पत्तों के रस में शहद मिलाकर दिन भर में एक बार बच्चे को देना है। इससे पेट में कीड़े की समस्या खत्म हो जाती है।

बुखार और सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

कुकरौंधा के पत्तों के सेवन से बुखार(Fever) और सर्दी- जुकाम (Cold)जैसी बीमारियां भी ठीक होती है। इसके लिए आपको कुकरौंधा के पत्तों के काढ़े का सेवन करना है।

मुंह के छाले को करता है ठीक

मुंह में होने वाले छाले (mouth ulcer) में भी कुकरौंधा का पौधा काफी फायदेमंद माना जाता है। कई लोग को बार-बार मुंह में छाले होने की समस्या होती है। इसके लिए उनको एक गिलास पानी में कुकरौंधा के पत्तों को डालकर ऊबाल लेना है। फिर हल्के गर्म पानी से कुल्ला करना है। ऐसा दिनभर में कम से कम दो बार करने से छाले ठीक हो जाते हैं।

सफेद बालों से छुटकारा

जिन लोगों के बाल उम्र से पहले सफेद हो जाते हैं। उनके लिए कुकरौंधा रामबाण माना जाता है। इसके लिए आपको कुकरौंधा के पत्ते को पीसकर एक लेप बनाना है। फिर मेहंदी की तरह उसको बालों में लगाना है। ऐसा हफ्ते में एक बार जरूर करना चाहिए।

सूजन करता है खत्म

कुकरौंधा का पौधा सूजन (Swelling) जैसी समस्या को भी खत्म करता है। इसके लिए आपको कुकरौंधा के पत्तों का लेप बनाकर सूजन वाली जगहों पर लगाना है।

घाव को तुरंत भरता है

कुकरौंधा के पत्ते का लेप घाव को भरने का काम करते हैं। अगर कभी किसी बच्चे या बड़े को चोट लग जाए। तो उनकी चोट पर कुकरौंधा के पत्तों का लेप लगाने से घाव आसानी से भर जाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava