लहसुन का अचार खाने के 7 फायदे

लहसुन का अचार खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
लहसुन का अचार खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारतीय रसोई में खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन (Garlic) का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी लहसुन के अचार का सेवन किया है। लहसुन का अचार (Garlic Pickle) खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लहसुन का अचार औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन के अचार का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि लहसुन का अचार एंटी ऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड और विटामिन बी से भरपूर होता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं लहसुन का अचार खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

लहसुन का अचार खाने के 7 फायदे-Lahsun Ka Achar Khane Ke Fayde In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

लहसुन का अचार एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप लहसुन के अचार का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

आजकल कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। कोलेस्ट्रॉल हार्ट की बीमारी का सबसे बड़ा कारण बनता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए लहसुन के अचार का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।

टॉक्सिन्स निकलते हैं बाहर

शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप लहसुन के अचार का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (Toxins) बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए लहसुन के अचार का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन का अचार एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

लहसुन का अचार आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन के अचार में बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी (Eyesight) को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही आंखों से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत होने पर लहसुन के अचार का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन का अचार एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

पेट के लिए फायदेमंद

लहसुन के अचार का सेवन पेट के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लहसुन का अचार खाने से अपच (Indigestion), एसिडिटी (Acidity), कब्ज (Constipation) जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications