लहसुन खाने के फायदे : Lahsun Khane Ke Fayde

लहसुन खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
लहसुन खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

लहसुन Lahsun का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई खतरनाक बीमारियों से बचाव होता है। बता दें , लहसुन में एंटी आक्सीडेंट, एंटी फंगल, एंटी वायरल वाले औषधीय तत्व होते हैं। आपको बता दें कि लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है जिससे हार्ट यानि दिल हेल्दी रहता है। इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। अगर आप लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे कई तरह के संक्रमणों से बचाव होता है। जानते हैं लहसुन से होने वाले फायदे।

लहसुन खाने के फायदे : Lahsun Khane Ke Fayde In Hindi

ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है - अगर आप रोजाना लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे मधुमेह के कारण होने वाले रोग भी दूर हो जाते हैं और ब्लड प्रेशर ठीक रहता है।

एलर्जी में राहत - लहसुन में एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे एलर्जी दूर हो जाती है।

डायबिटीज में फायदा - लहसुन शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित कर इन्सुलिन की मात्रा को बढ़ा देता है। डायबटीज के रोगियों को रोज खाने में लहसुन खाना चाहिए।

सांस का रोग - सांस के मरीज को रोज लहसुन की एक कली गर्म करके नमक के साथ खानी चाहिए। तीन कलियां दूध में पकाकर खाने से काफी होता है।

पेट के रोग - अगर किसी व्यक्ति के पेट में किसी तरह की परेशानी है तो ऐसे में आप लहसुन, सेंधा नमक, देशी घी, भुनी हींग और अदरक का रस खा सकते हैं। ये काफी लाभकारी होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।