लहसुन वाला दूध पीने के 8 फायदे

लहसुन वाला दूध पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
लहसुन वाला दूध पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

लहसुन और दूध (Garlic Milk) दोनों का ही सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दोनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि आप लहसुन और दूध का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां लहसुन वाले दूध का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन के और विटामिन ई पाए जाते हैं, तो वहीं लहसुन विटामिन बी, विटामिन सी, सेलेनियम, मैंगनीज कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं लहसुन वाला दूध पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

लहसुन वाला दूध पीने के 8 फायदे-Lahsun Vala Doodh Pine Ke Fayde In Hindi

सर्दी-खांसी में फायदेमंद

सर्दी-खांसी (Cold and Cough) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन सर्दी-खांसी की शिकायत होने पर अगर आप लहसुन वाले दूध का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लहसुन वाले दूध में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण सर्दी-खांसी की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

एसिडिटी की समस्या होती है दूर

एसिडिटी (Acidity) और अपच (Indigestion) की समस्या होने पर लहसुन वाले दूध का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप रात को सोने से पहले लहसुन वाले दूध का सेवन करते हैं, तो इससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

लहसुन वाले दूध का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि लहसुन और दूध दोनों ही चीजें एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

कब्ज की समस्या होती है दूर

कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर लहसुन वाले दूध का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मल में तरल की कमी को पूरा करने में लहसुन वाला दूध सहायक होता है, इसलिए इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए लहसुन वाले दूध का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज लहसुन वाले दूध का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ता बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हार्ट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए लहसुन वाले दूध का सेवन फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द (Joint pain) की शिकायत होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन जोड़ों में दर्द होने पर अगर आप लहसुन वाले दूध का सेवन करते हैं, तो इससे दर्द में आराम मिलता है। क्योंकि लहसुन वाले दूध में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

लहसुन वाले दूध का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन वाला दूध एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन संबंधी समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से स्किन हेल्दी रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now