लाल अमरूद खाने के 6 फायदे

लाल अमरूद खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
लाल अमरूद खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि फलों में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। उन्हीं में एक फल अमरूद (Guava) है। अमरूद का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि आप लाल अमरूद (Red Guava) का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां लाल अमरूद का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि लाल अमरूद में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं लाल अमरूद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

लाल अमरूद खाने के 6 फायदे-Lal Amrud Khane Ke Fayde In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

लाल अमरूद विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप लाल अमरूद का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

कब्ज में फायदेमंद

कब्ज (Constipation) की समस्या होने पर लाल अमरूद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लाला अमरूद रफेज से भरपूर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द (Joint pain) होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन जोड़ों में दर्द की शिकायत होने पर अगर आप लाल अमरूद का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लाल अमरूद में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण मौजूद होता है, जो दर्द को कम करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कम

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए लाल अमरूद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लाल अमरूद में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार साबित होता है।

आयरन की कमी होती है दूर

शरीर में आयरन (Iron) की कमी के कारण खून की कमी हो जाती है, लेकिन अगर आप रोजाना नियमित रूप से लाल अमरूद का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है, क्योंकि लाल अमरूद में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

पेट के लिए फायदेमंद

लाल अमरूद का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लाल अमरूद की तासीर ठंडी होती है और इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाने में मदद करता है और पेट से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now