लाल चंदन के फायदे : Lal Chandan Fayde

लाल चंदन के फायदे (फोटो - aajtak)
लाल चंदन के फायदे (फोटो - aajtak)

आयुर्वेद में ऐसे बहुत से फल, फूलों, पौधों और अन्य वस्तुओं का जिक्र है जिसका मानव जीवन पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लाल चंदन (रेड सैंडलवुड) एक सदाबहार पेड़ है। इसका दवाइयों के रूप में भी इस्तेमाल होता है। लाल चंदन (red sandalwood) पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद करता है। इसके साथ साथ लाल चंदन (रेड सैंडलवुड) फ्लुइड रिटेंशन, कफ और ब्लड प्यूरिफिकेशन में भी काफी मददगार साबित होता है। इसकी लकड़ी का इस्तेमाल शराब में खास तरह के फ्लेवर डालने के लिए भी किया जाता है। जानते हैं लाल चंदन (red sandalwood benefit) के फायदे।

लाल चंदन के फायदे : Lal Chandan Fayde In Hindi

पिंपल्‍स दूर करने के लिए - अगर किसी की त्‍वचा पर पिंपल्‍स हो गए हैं तो ऐसे में लाल चंदन का उपयोग कर सकते हैं। लाल चंदन में एंटीबैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो कील मुहांसों को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए लाल चंदन में एक चुटकी हल्‍दी मिलाकर पेस्‍ट बनाकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्‍स से छुटकारा मिल सकता है।

बुखार के इलाज में - लाल चंदन का उपयोग बुखार के इलाज में भी किया जा सकता है। साथ ही पाचन से संबंधी परेशानियों और सांस से संबंधी समस्‍याओं के इलाज में भी लाल चंदन लाभकारी है। यह खून को भी साफ करता है।

घाव ठीक करने में - शुगर के रोगियों को अगर किसी तरह का घाव हो जाए या चोट लग जाए, तो उसे भरने में लंबा समय लग जाता है। कई बार तो वह हिस्सा काटने तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में शुगर के रोगियों के घाव जल्दी से ठीक हो सके, इसके लिए लाल चंदन का उपयोग किया जाता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए - बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण कई तरह की दिल की समस्याएं पैदा हो जाती है। ऐसे में गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल का संतुलित होना बेहद जरूरी है। इसके लिए लाल चंदन का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है।

सिर दर्द में - लाल चंदन के अंदर ऐसे गुण होते हैं जो आपके पित्त को संतुलित करने का कार्य करते हैं। ऐसे में सिर दर्द होने पर लाल चंदन का लेप लगाने से दर्द से छुटकारा मिलता है। यह मन को शांत करता है जो कि सिर दर्द का मुख्य कारण है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।