लस्सी के नुकसान : Lassi Ke Nuksan

लस्सी के नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)
लस्सी के नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग खाने के साथ लस्सी (lassi) का सेवन करते हैं। लस्सी पीने में जितनी स्वादिष्ट होती है, सेहत के लिए भी उनती ही फायदेमंद मानी जाती है। लस्सी का सेवन त्वचा, बालों के लिए, एसिडिटी में, कब्ज दूर करने, वजन कम करने और हड्डियां मजबूत करने आदि में लाभकारी माना जाता है। बता दें लस्सी में कार्बोहाइड्रेट, कई तरह के विटामिन्स, प्रोटीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, गुड बैक्टीरिया, लैक्टिक एसिड, कैल्शियम आदि मौजूद होते हैं, जो व्यक्ति की सेहत को किसी ना किसी रूप में लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन अगर आप गलत समय पर लस्सी का सेवन करते हैं तो इससे लाभ की जगह आपको नुकसान भी हो सकता है। जानते हैं लस्सी से क्या नुकसान हो सकते हैं।

लस्सी पीने के नुकसान-

-लस्सी बनाने में चीनी का इस्तेमाल भी किया जाता है। अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं तो ज्यादा लस्सी का सेवन आपके रोग को बढ़ा सकता है।

-छाछ में सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। ऐसे में किडनी (kidney) रोग से ग्रस्त लोगों के लिए इसका अधिक सेवन ठीक नहीं है। अगर आप किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसे पीने से बचें।

-जिन लोगों को एग्जिमा की समस्या होती है, उन्हें छाछ का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे त्वचा पर जलन, खुजली की समस्या हो सकती है।

-रात के वक्त लस्सी पीने से पाचन तंत्र (digestion) प्रभावित होता है, जिसके कारण आपको उल्टी की भी समस्या हो सकती है।

-घुटनों और जोड़ों के दर्द की परेशानी से गुजर रहे लोगों के लिए रात के समय लस्सी का सेवन करना नुकसानदेय होता है।

-अगर आप रात में लस्सी पीकर सोते हैं, तो यह सही से पच नहीं पाती है। इसकी वजह से आपकी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और इस कारण से पेट में दर्द, अपच, मतली जैसी परेशानी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।