नींबू के फायदे और नुकसान - Nimbu Ke Fayde Aur Nuksan

नींबू के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
नींबू के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

नींबू (Lemon) एक ऐसा सिट्रस फ्रूट है जिसका उपयोग हर रसोई में होता है। इसके रस का इस्तेमाल जायकेदार व्यंजनों से लेकर कई तरह की रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स बनाने के लिए किया जाता है। भले ही नींबू स्वाद में खट्टा हो, लेकिन नींबू के फायदे कई हैं। नींबू का उपयोग शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। भारत (India) में घर की महिलाये कपड़ो के कठोर दागो को हटाने के लिए नींबू का उपयोग करती है। वैज्ञानिको के अनुसार नींबु का उपयोग बहुत पहले से औषधीय बनाने में किया जाता है। नींबू में कई तरह के विटामिन और पोषक तत्वों के गुण पाये जाते है। जो शरीर की कई तरह की बीमारियों को दूर एव मोटापा कम करने में सहायता करते है। इस लेख में आप नींबू के फायदे और नुकसान के बारे में जान पाएंगे।

नींबू के फायदे और नुकसान (Nimbu Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

नींबू के फायदे : Benefits Of Lemon (Nimbu) In Hindi

1. पेट में गैस (Acidity) या अपच (Indigestion) जैसी समस्याओ को दूर करने में नींबू पानी बहुत कारगर साबित होता है।

2. शरीर का वजन कम करने (Weight loss) या घटाने के लिए रोजाना गर्म पानी में नींबू का रस व शहद मिलाकर सेवन करे। क्योंकि नींबू में प्रचुर मात्रा में विटामिन C होता है।

3. नींबू के रस में सेंधा नमक मिलाकर सेवन करने से किडनी स्टोन (Kidney stone) की समस्या दूर होती है।

4. नींबू के बीजो को पीसकर सिर पर लगाने से गंजेपन (Baldness) की समस्या दूर होती है। सिर पर बाल उग आते है।

5. चंदन के लेप में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से मुंहासे (Acne) चले जाते है। आपका चेहरा और निखार जाता है।

6. नींबू का रस रक्त चाप (Blood pressure) को नियंत्रण करने में मदद करता है। रोजाना नींबू पानी का सेवन करे।

7. नींबू को काटकर नींबू के टुकड़े में नमक लगाकर दांतो (Teeth) पर रगड़े तथा दांतो पर रगड़ने से दांतो का पीलापन दूर होजायेगा और आपके दांत पहले जैसे सफ़ेद और चमकदार हो जायेगे।

8. दाद या खुजली (Ringworm or Itching) की समस्या को दूर करने के लिए नींबू के रस में नौसादर को पीसकर लगाले। दाद व खुजली की समस्या से राहत मिलेगा। नींबू त्वचा सम्बंधित सभी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है।

नींबू के नुकसान : Side Effects Of Lemon (Nimbu) In Hindi

1. नींबू का सेवन सही मात्रा में नहीं करने से सीने में जलन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। नींबू में एसोफेगस एसिड पाया जाता है जो बहुत नुकसानदायक होता है।

2. नींबू के रस का सेवन मात्रा से अधिक सेवन करने से पाचन तंत्र में बाधा उत्पन्न हो जाती है और इससे पेट खराब होने की संभावना हो जाती है।

3. नींबू का अत्यधिक सेवन करने से दांतो का क्षरण यानि दांतो की ऊपरी सतह कमजोर हो जाती है। नींबू का सेवन सही मात्रा में करना चाहिए।

4. मुँह में श्लेष्मा झिल्ली बहुत नाजुक होती है और अधिक नींबू पानी के सेवन से यह झिल्ली प्रभावित हो जाती है। मुँह का छाले हो जाते है।

5. नींबू का अत्यधिक सेवन करने से व्यक्ति को अस्थमा की समस्या और अस्थमा के लक्षणो को और बढ़ावा मिलने में मदद होता है।

6. माइग्रेन की बीमारी में नींबू का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही केवल ले।

7. नींबू का अत्यधिक सेवन करने किडनी में यूरिन की मात्रा बढ़ती है इसलिए नींबू का उपयोग सही मात्रा में करे।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications