लिवर को मजबूत करने के लिए क्या खाएं-Liver Ko Majboot Karne Ke Liye Kya Khaye

लिवर को मजबूत करने के लिए क्या खाएं(फोटो-Sportskeeda hindi)
लिवर को मजबूत करने के लिए क्या खाएं(फोटो-Sportskeeda hindi)

लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोग कमजोर लिवर (Liver) की वजह से परेशान है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सही डाइट से हम अपने लिवर को हेल्दी रख सकते हैं। लिवर हमारे शरीर में खाने को पचाने से लेकर पोषक तत्वों को स्टोर करने का काम करता है। साथ ही लिवर हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम भी करता है। जानिए लिवर को मजबूत रखने के लिए क्या खाना चाहिए।

लिवर को मजबूत करने के लिए क्या खाएं (Liver Ko Majboot Karne Ke Liye Kya Khaye In hindi)

लहसुन का सेवन

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए लहसुन (Garlic) का सेवन करना चाहिए। लहसुन के सेवन से लिवर साफ होता है। साथ ही लिवर मजबूत भी होता है। इसके लिए रोजाना सुबह लहसुन का सेवन करना चाहिए।

नींबू का करना चाहिए सेवन

नींबू (Lemon) में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो लिवर को मजबूत बनाते हैं। रोजाना नींबू का सेवन करने से लिवर मजबूत होता है। जिससे लिवर संबंधी बीमारियां भी नहीं होती है। नींबू लिवर को साफ रखता है और स्वस्थ भी रखता है। इसके लिए रोजाना एक गिलास नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

हल्दी का सेवन होता है फायदेमंद

लिवर को स्वस्थ बनाने के लिए हल्दी (Turmeric) का सेवन बहुत जरूरी होता है। हल्दी लिवर को डिटॉक्स करने का काम करती है। इसलिए इसके सेवन से लिवर साफ होता है। इसके लिए रोजाना सुबह हल्दी पानी का सेवन करना चाहिए। इसको बनाने के लिए एक गिलास पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर उबाल लेना चाहिए। फिर जब हल्दी पानी अच्छे से उबल जाए, तो उसका सेवन कर लेना चाहिए।

चुकंदर का सेवन है फायदेमंद

चुकंदर (Beetroot) का सेवन लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर में काफी मात्रा में एंटीआक्सीडेंट मौजूद होता है। जिसके सेवन से लिवर स्वस्थ होता है। इसके लिए आप चुकंदर के जूस या सलाद का सेवन कर सकते हैं।

पालक के सेवन से लिवर होता है मजबूत

पालक (Palak) का सेवन भी लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पालक में एंटीआक्सीडेंट और कई विटामिन्स पाए जाते हैं, जिसके सेवन से लिवर मजबूत होता है। इसके लिए आप पालक के जूस या पालक की सब्जी का सेवन कर सकते हैं।

फलों का करना चाहिए सेवन

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए फलों (Fruits) का सेवन बहुत जरूरी होता है। फल में वह सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिसके सेवन से लिवर मजबूत होता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप अमरूद, पपीता, सेब, तरबूज, अंगूर जैसे फलों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इन सभी फलों में अच्छी मात्रा में एंटीआक्सीडेंट मौजूद होता है।

टमाटर का करें सेवन

लिवर को मजबूत रखने के लिए टमाटर (Tomato) काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि टमाटर लिवर को डिटॉक्स करने का काम करता है। रोजाना टमाटर का सेवन करने से लिवर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके लिए आप टमाटर का जूस या सलाद का सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now