लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं ये चीजें-Liver Ko Nuksan Pahuchati Hai Ye Chize

लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)
लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर (Liver) को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। लिवर हमारे शरीर में खाने को पचाने से लेकर पोषक तत्वों को स्टोर करने का काम करता है। साथ ही लिवर हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम भी करता है। इसलिए अपने आहार में पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सही डाइट से हम अपने लिवर को हेल्दी रख सकते हैं। लेकिन आजकल ज्यादातर लोग ऐसे आहार का सेवन करते हैं, जो लिवर के लिए हानिकारक होते हैं। जानिए क्या-क्या खाने से लिवर को नुकसान पहुंचता हैं।

लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं ये चीजें (Liver Ko Nuksan Pahuchati Hai Ye Chize In Hindi)

फास्ट फूड का सेवन होता है हानिकारक

आजकल की लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोगों को फास्ट फूड (Fast Food) खाना अधिक पसंद होता है। लेकिन फास्ट फूड का सेवन सबसे ज्यादा लिवर को नुकसान पहुंचाता है। क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखने के लिए फास्ट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए।

नमक का अधिक मात्रा में न करें सेवन

नमक (Salt) का ज्यादा मात्रा में सेवन करना भी लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि नमक में सोडियम और एक्स्ट्रा फैट दोनों ही अधिक मात्रा में पाया जाता है। जिसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से लिवर को नुकसान पहुंचता है। इसलिए नमक का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

चीनी का अधिक मात्रा में न करें सेवन

चीनी (Sugar) का सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। क्योंकि चीनी का अधिक मात्रा में सेवन करने से लिवर कमजोर होता है। साथ ही ज्यादा चीनी का सेवन करने से पाचन तंत्र भी कमजोर होता है। इसलिए चीनी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए

मसालेदार खाना लिवर के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक माना जाता है। इसलिए अगर किसी को लिवर स्वस्थ रखना है, तो उसे ज्यादा तीखा या मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए।

सॉफ्ट ड्रिंक का न करें सेवन

सॉफ्ट ड्रिंक (Soft Drink) का सेवन लिवर को कमजोर बनाता है। क्योंकि सॉफ्ट ड्रिंक में शुगर की मात्रा अधिक पाई जाती है। जिसकी वजह से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। इसी वजह से फैटी लिवर की शिकायत हो जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।