महिलाएं रोज करें गुड़ का सेवन, मिलते हैं ये 5 फायदे

महिलाएं रोज करें गुड़ का सेवन, मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
महिलाएं रोज करें गुड़ का सेवन, मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

महिलाओं को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि महिलाओं को अपने जीवनकाल में कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए ऐसे में अगर महिलाएं रोजाना एक गुड़ (Jaggery) का सेवन करती हैं, तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन जैसे कई तरह के खनिज पाये जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं महिलाओं के लिए गुड़ के क्या-क्या फायदे होते हैं।

महिलाएं रोज करें गुड़ का सेवन, मिलते हैं ये 5 फायदे- Mahilao Ke Liye Gud Ke Fayde In Hindi

खून की कमी होती है दूर

पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं के शरीर में खून की कमी ज्यादा देखने को मिलती है। जिसकी वजह से कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। लेकिन अगर महिलाएं रोजाना एक गुड़ का सेवन करती हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन (hemoglobin) का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

हड्डियां होती है मजबूत

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां (Bones) भी कमजोर होने लगती है। जिसकी वजह से हड्डियों से जुड़ी कई बीमारियां हो सकती है। लेकिन अगर महिलाएं रोजाना एक गुड़ का सेवन करती हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गुड़ में कैल्शियम पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

गुड़ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर महिलाएं रोजाना एक गुड़ का सेवन करती हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

पीरियड्स में फायदेमंद

महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय दर्द, ऐंठन और कम ब्लीडिंग जैसी समस्याएं होती है। लेकिन अगर महिलाएं रोजाना एक गुड़ का सेवन करती हैं, तो इससे पीरियड्स के समय होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

पेट के लिए फायदेमंद

गुड़ का सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप खाना खाने के बाद रोज एक गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है और कब्ज, अपच, गैस जैसी समस्याएं दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava