महिलाओं में विटामिन डी की कमी के लक्षण

महिलाओं में विटामिन डी की कमी के लक्षण
महिलाओं में विटामिन डी की कमी के लक्षण

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में विटामिन डी की ज्यादा कमी देखने को मिलती है। विटामिन डी की कमी से सेहत को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचता है। विटामिन की कमी से आप बहुत सी बीमारी का शिकार हो सकती हैं। जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी होने की संभावना अधिक होती है। वहीं अगर गर्भावस्था के दौरान विटामिन डी लेवल कम हो जाता है तो, इसे प्री एक्लेप्सिया, गेस्टेशनल डायबिटीज जैसी स्थिति बन जाती है। लेकिन आखिर क्यों महिलाओं में ही ज्यादा विटामिन डी की कमी होती है। और इसके लक्षण क्या होते हैं इस बारे में जानकारी का होना बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं इस लेख में विटामिन डी की कमी के लक्षण।

महिलाओं में ही ज्यादा विटामिन डी की कमी क्यों होती है। Mahilao Me Hi Jyada Vitamin D Ki Kami Kyu Hoti Hai?

महिलाओं में हार्मोनल बदलाव, बच्चों को दूध पिलाना, मेनोपॉज के चलते विटामिन डी की कमी होने लगती है। वहीं घर का काम ऑफिस के काम में व्यस्त महिलाओं को भरपूर धूप नहीं मिल पाती जिस कारण से भी विटामिन डी की कमी होने लगती है। इसका एक कारण और ये भी है कि महिलाएं अक्सर सूट या सारी पेहनती हैं, जिससे धूप में निकलने के बावजूद भी उन्हें विटामिन डी नहीं मिल पाता है।

महिलाओं में विटामिन डी की कमी के लक्षण - Mahilao Me Vitamin D Ki Kami Ke Lakshan In Hindi

जल्दी थकान (Early Fatigue) - जिन महिलाओं का विटामिन डी कम होता है, उनको बहुत जल्दी थकान आने लग जाती है। थोड़ा सा काम करने पर भी थक जाना, हांफने लगना विटामिन डी के लक्षण होते हैं।

पैरों में सूजन (Swollen Feet) - पैरों में सूजन आना भी विटामिन डी के लक्षणों में शामिल है। कई महिलाओं के पैरों में अक्सर सूजन बनी रहती है जिसको वो नजरअंदाज कर देती हैं। ऐसे में विटामिन डी की जांच कराना जरूरी हो जाता है।

जोड़ों में दर्द (Joint Pain) - ज्यादातर महिलाएं ये शिकायत करती हैं कि उनके जोड़ो में दर्द रहता है। कभी घुटनों में तो कभी कहीं। ऐसे में विटामिन डी की जांच करानी चाहिए उसकी कमी से जोड़ो के दर्द की शिकायत होती है।

मांसपेशियों में कमजोरी (Muscle Weakness) - मांसपेशियों में कमजोर होना भी विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है।

वजन का बढ़ना (Weight Gain) - यदि किसी का वजन बहुत जल्दी जल्दी बढ़ता है, तो विटामिन डी की कमी हो सकती है। दरअसल इसमें वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। जिसका कारण कई बार हमें समझ नहीं आ पाता। इसके लिए विटामिन डी की जांच जरूर कराएं।

डार्क स्किन (Dark Skin) - त्वचा का रंग काला पड़ना भी विटामिन डी की कमी का कारण हो सकता है। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि आपकी त्वचा काली पड़ रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर विटामिन डी की जांच कराएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।