गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए करें हर्बल टी, जानिये बनाने का तरीका और अन्य फायदे 

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए करें हर्बल टी, जानिये बनाने का तरीका और अन्य फायदे
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए करें हर्बल टी, जानिये बनाने का तरीका और अन्य फायदे

गर्मियों के मौसम (Summer season) में गर्म चाय या कॉफी पीने का किसी का भी मन नहीं करता है। ऐसे में लोग चाहते हैं कि कुछ ऐसी चीजों का सेवन करें, जिससे उन्हें अंदर तक ठंडक का अहसास हो। गर्मियों में गर्म चीज के सेवन से कब्ज (constipation), एसिडिटी (acidity) की समस्या भी होने लगती है। लेकिन चाय पीने की आदत भी ऐसी होती है, जिसे छोड़ पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग चाय की जगह कुछ और ऑप्शन भी देखते हैं, इसके लिए आप कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर सकते हैं, जिसे हम आज आपको इस लेख में बताएँगे। तो चलिए जानते हैं, किन हर्बल टी का आप सेवन कर सकते हैं।

youtube-cover

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए करें हर्बल टी, जानिये बनाने का तरीका और अन्य फायदे

Make herbal tea to keep the body cool in summer, know how to make it and other benefits in hindi

लेमन टी (Lemon tea) - लेमन टी का सेवन आपको गर्मी में बहुत ही अच्छा एहसास करवाएगी। अगर आप चाय की जगह लेमन टी का सेवन करते हैं, तो इसके फायदे भी देखने को मिल सकते हैं, जैसे इससे गैस की समस्या नहीं होती साथ ही एसिडिटी भी नहीं होती है।

पुदीना टी (Mint tea) - गर्मियों में पुदीना का सेवन शरीर को तरावट पहुंचाने का काम करता है। पेट के लिए भी इसके काफी फायदे देखे गए है। पुदीना में एंटीऑक्सीडेंट्स antioxidants तत्व भी होता है। पुदीने में विटामिन ए, मैग्नीशियम, फॉलेट और आयरन भरपूर होता है। ये पेट में बनने वाले पाचक रस को बढ़ाता है, जिससे पाचन को बेहतर रखा जा सकता है। गर्मियों में पुदीना टी पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं।

रोज टी (Rose tea) - गुलाब के पत्तों से बनाई जाने वाली रोज में विटामिन ए, विटामिन बी 3, विटामिन सी, विटामिन डी (vitamin d), विटामिन ई (vitamin e) के गुण पाए जाते हैं। जो आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा को निखारने (Glowing skin) में मदद कर सकती है। गर्मियों में रोज टी पीने से शरीर को ठंडक मिल सकती है। इसके अलावा इसको पीने से चेहरे में भी ग्लो आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।