बेसन से बनाएं ये 5 होममेड फेस पैक, मिलते हैं कई फायदे

बेसन से बनाएं ये होममेड फेस पैक, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
बेसन से बनाएं ये होममेड फेस पैक, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में स्किन की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। स्किन की देखभाल न करने की वजह से स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है और स्किन डल भी हो जाती है। ऐसे में अगर आप स्किन पर लगाने के लिए बेसन का इस्तेमाल करते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। स्किन पर बेसन का फैस पैक लगाने से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है। क्योंकि बेसन में एंटीबैक्‍टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं चेहरे पर बेसन का फैस पैक लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

बेसन से बनाएं ये 5 होममेड फेस पैक, मिलते हैं कई फायदे-Make Homemade Face Pack With Gram Flour, Get Many Benefits In Hindi

बेसन और मुल्तानी मिट्टी

बेसन की तरह मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) का उपयोग भी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए अगर आप बेसन में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर फेस पैक बनाते हैं, तो इससे पिंपल्स और दाग धब्बों की समस्या दूर होती है। साथ ही डेड स्किन सेल्स से भी छुटकारा मिलता है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच बेसन और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाना चाहिए। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

बेसन और हल्दी

बेसन और हल्दी (Turmeric) का फेस पैक भी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, इसलिए इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने पिंपल्स, दाग धब्बों की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच बेसन और आधे चम्मच हल्दी में गुलाब जल मिलाकर 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए, फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लेना चाहिए।

बेसन और एलोवेरा जेल

बेसन और एलोवेरा जेल (Aloe vera Gel) का फेस पैक भी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि एलोवेरा जेल एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होता है, जो झुर्रियों को होने से रोकता है, साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा मॉइश्चराइज भी रहती है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच बेसन मिलाकर 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए, इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

बेसन और केला

बेसन और केले (Banana) का फेस पैक त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि केला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा पर निखार भी आता है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए केले को अच्छी तरह से मैश कर लेना चाहिए, फिर उसमें 2 चम्मच बेसन और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाना चाहिए, इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

बेसन और शहद

बेसन और शहद (Honey) का फेस पैक त्वचा के लिए लाभकारी होता है। क्योंकि शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल्स और झुर्रियों जैसी समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके गुण त्वचा की नमी और पीएच बैलेंस को बनाए रखते हैं।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लेना चाहिए, फिर इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment