मलाइका अरोड़ा की तरह रहना है फिट, आज ही अपनाएं और अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें 

मलाइका अरोड़ा की तरह रहना है फिट, आज ही अपनाएं और अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें
मलाइका अरोड़ा की तरह रहना है फिट, आज ही अपनाएं और अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

बॉलीवुड (Bollywood) की जानी मानी अदाकारा मलाइका अरोड़ा के सभी फैन हैं उनकी पर्सनैलिटी है ही इतनी अलग कि लोग उनको फॉलो करते हैं। 48 साल की मलाइका अरोड़ा आज भी 38 की दिखती हैं। बॉलीवुड में इतनी फिट रहने वाली बहुत कम ही हिरोइन हैं। मलाइका अपनी सेहत पर काफी ज्यादा ध्यान देती हैं। खुद को फिट रखने के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। मलाइका को इस तरह से फिट (Fit) देख आज सभी लोग उनके जैसा बनना चाहते हैं। लेकिन ये तभी संभव है जब आप उनकी तरह डाइट को अच्छी तरह से फॉलो करेंगे। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी दिनभर की डाइट का बहुत ज्यादा ख्याल रखती हैं। तभी आज इस उम्र में भी वे इतनी फिट हैं। तो आइए जानते हैं मलाइका अरोड़ा का डाइट प्लान (Malaika Arora Diet Plan)।

मलाइका अरोड़ा की तरह आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें -

Malaika Arora Ki Tarah Aaj Hi Apnaye Aur Apni Diet Me Shamil Kare Ye Chize In Hindi

मलाइका अरोड़ा इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent fasting) की मदद से खुद को फिट रख पाती हैं। इसके लिए वो शाम के 7:30 बजे वे अपना डिनर कर लेती हैं। जिसके बाद वह 16 घंटे तक इंटरमिटेंट फास्टिंग करती हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग एक ऐसा डाइट प्लान है, जिसमें लंबे समय तक भूखे रहकर मील को स्किप किया जाता है। फिर 16 घंटे के उपवास के बाद ही फर्स्ट मील लिया जाता है।

मलाइका की आदत है, वो रोज सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट अपना वजन (Weight) मापती हैं। इससे उन्हें ये जानकारी मिलती है कि उन्होंने एक दिन में कितना वजन कंट्रोल किया है।

दिन की शुरुआत वो इम्युनिटी वाटर से करती हैं। इसके लिए 1 कप गुनगुने गर्म पानी में अदरक और नींबू का रस मिलाकर सेवन करती हैं।

इंटरमिटेंट फास्टिंग को तोड़ने के लिए वो सूखे मेवे का सेवन करती हैं। सूखे मेवे में अखरोट, (Walnut) बादाम (Almond) जरूर शामिल करती हैं। इसके बाद योग और एक्सरसाइज करती हैं और योग खत्म होने के बाद नाश्ते में मलाइका एवोकाडो (Avocado), शकरकंद, ग्रीन स्मूदी, बेक्ड अंडा, टोस्ट और हरी सब्जियों का सेवन करती हैं। इससे उनको काफी एनर्जी मिलती है।

मलाइका अपना लंच कभी स्किप नहीं करती हैं। लंच में वह गुड फैट्स, रिच फ़ूड और कार्ब्स का सेवन ही करती हैं।

डिनर (Dinner) वह सोने से 3 घंटे पहले करना पसंद करती हैं। वहीं बात कि जाए की वह डिनर में क्या खाना पसंद करती हैं तो आपको बता दें कि डिनर में उन्हें दाल, मीट और अंडे (Egg) खाना पसंद हैं।

रात के खाने के बाद उनकी इंटरमिटेंट फास्टिंग दोबारा चालू हो जाती है।

इस जानकारी के बाद यदि आप भी मलाइका अरोड़ा की तरह ही डाइट फॉलो करना चाहते हैं, तो बिल्कुल करें, लेकिन किसी के गाइडेंस में रहकर ही करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।