पके आम खाने के 5 फायदे और नुकसान : Pake Aam Khane Ke 5 Fayde Aur Nuksan 

पके आम खाने के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)
पके आम खाने के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)

गर्मी का मौसम आते ही बाजार में आम (mango fruit) आना शुरु हो जाता है। आम स्वाद के साथ फायदों की खान है। इसमें कई तरह के विटामिन, जैसे विटामिन-ए, सी और डी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा आम फाइबर और मिनरल्स से भी भरपूर होता है। आम का सेवन स्वास्थ्य (mango benefit for health) के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, लेकिन अधिक सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं आम खाने के फायदों और नुकसान के बारे में।

आम खाने के 5 फायदे और नुकसान -

कैंसर से बचाव करता है - आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर (cancer) , ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करने में फायदेमंद है। इसके साथ ही इसमें क्यूरेटिन , एस्ट्रागालिन और फिसेटिन जैसे कई तत्व होते हैं जो कैंसर से बचाव करने में मददगार होते हैं।

आंखें रहती हैं चमकदार - आम में विटामिन ए (vitamin a) भरपूर होता है, जो आंखों (eyes) के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे आंखों की रोशनी बनी रहती है।

कोलेस्ट्रॉल नियमित रखता है - आम में फाइबर और विटामिन सी खूब होता है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल संतुलन बनाने में मदद मिलती है।

त्वचा के लिए है - आम के गूदे का पैक लगाने या फिर उसे चेहरे पर मलने से त्वचा (skin) पर निखार आता है, इसके साथ ही विटामिन सी संक्रमण से भी बचाव करता है।

इम्यूनिटी को करता है मजबूत - आम के फल में विटामिन-सी (vitamin c) अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से व्यक्ति की इम्यूनिटी मजबूत हो जाती है।

आम के नुकसान -

बता दें, किसी भी चीज का अधिक सेवन नुकसानदायक ही होता है। आम (mango) के साथ भी कुछ ऐसा ही है। इसके अधिक सेवन से रक्त शर्करा (blood sugar) का स्तर बढ़ सकता है। वहीं आम के अधिक मात्रा में सेवन से पेट दर्द, दस्त और वजन में बढ़ोतरी की शिकायत भी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।