मसूर की दाल खाने के 6 अद्भुत फायदे

मसूर की दाल खाने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मसूर की दाल खाने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दालों में पौष्टिक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। मसूर की दाल (Masoor Dal) भी ऐसी ही एक दाल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है, मसूर की दाल का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मसूर की दाल में फाइबर और प्रोटीन की सबसे अधिक मात्रा पाई जाती है, साथ ही मसूर की दाल आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी जैसे तत्वों से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप मसूर की दाल का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है। तो आइए जानते हैं मसूर की दाल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मसूर की दाल खाने के 6 अद्भुत फायदे-Masoor Ki Dal Khane Ke Adbhut Fayde In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको मसूर की दाल को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि मसूर की दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए मसूर की दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मसूर की दाल में फाइबर पाया जाता है, साथ ही इसमें एंटी कोलेस्टेरोलेमिक प्रभाव भी होता है। जो शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार साबित होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए मसूर की दाल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मसूर की दाल फाइबर से भरपूर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

मसूर की दाल का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि मसूर की दाल आयरन, प्रोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होती है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर मसूर की दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मसूर की दाल फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।

हड्डियां होती है मजबूत

मसूर की दाल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस पाया जाता है, इसलिए अगर आप मसूर की दाल का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां (Bones) मजबूत होती है, जिससे हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now