मस्तिष्क के लिए 3 योगासन: mastishk Ke Liye 3 Yogasn

फोटो- aarogya chintan
फोटो- aarogya chintan

योग करने से शरीर की कई समस्या दूर होती है। बीमारियों से दूर रहने के लिए हर किसी को योगासन करना चाहिए। वहीं दिमाग को तेज करने के लिए योग सबसे अच्छा विकल्प होता है। ऐसे कई आसन और प्राणायाम हैं, जो आपको दिमाग की क्षमता और एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं और कई घातक बीमारियों का खतरा भी कम कर सकते हैं। योग से दिमाग की ऊर्जा का संतुलन बेहतर होता है। मस्तिष्क के लिए योगासन कितना फायदेमंद होता है जानते है।

मस्तिष्क के लिए योगासन -

वज्रासन - शरीर से स्ट्रेस हार्मोन ‘कॉर्टिसोल’ को कम करके तनाव कम करने के लिए वज्रासन बहुत अच्छा माना जाता है। इस आसन के अभ्यास से हृदयगति नियंत्रण में रहती है। वज्रासन को करने से नसें और मांसपेशियां मजबूत रहती हैं।

भ्रमण प्राणायाम - बीमारियों से बचने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना लाभकारी होता है। ऐसे में भ्रमण प्राणायाम एक ब्रीदिंग एक्सरसाइज है, जो मुख्य रूप से सांस लेने-छोड़ने से संबंधित है। इस प्राणायम को करना बहुत ही आसान है। आप टहलते हुए इस प्राणायाम को कर सकते हैं।

ताड़ासन - ताड़ासन शरीर की मांसपेशियों को लचीला बनाता है। इस आसन के दौरान गहरी सांस लेने के कारण फेफड़ा फैलता है और इसकी सफाई हो जाती है। ताड़ासन करने से एक्रगता बनी रहती है। यही नहीं, इस आसन को करने से श्वास सतुंलित रहती है। हर व्यक्ति को रोजाना ताड़ासन का अभ्यास जरूर करना चाहिए। इसके अभ्यास से आप कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं और एक अच्छे जीवन का आंनद ले सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan