मसूड़ों में पस की समस्या दूर करने के लिए आसान उपाय : Masudo Me Pas Ki Samasya Dur Karne Ke Upay

मसूड़ों में पस की समस्या दूर करने के लिए आसान उपाय (फोटो - sportskeeda hindi)
मसूड़ों में पस की समस्या दूर करने के लिए आसान उपाय (फोटो - sportskeeda hindi)

दांतों और मसूड़ों (gums) की सही से देखभाल करना हर किसी के लिए जरूरी होता है, क्योंकि इसकी वजह से दांतों में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। जिसमें दांतों में दर्द, संक्रमण, लालिमा, मसूड़ों से खून निकलना और पस भी शामिल हैं। मसूड़ों में फोड़ा होने पर ही पस निकलने की समस्या देखने को मिलती है। इसे पीरियोडोंटल फोड़ा भी कहते हैं। यह एक दर्दनाक स्थिति ( Gum abscess in Hindi ) है। जिसमें मसूड़ों में काफी तेज दर्द और खून निकलने लगता है। जानते हैं मसूड़ों में पस (Pus in Gums) की समस्या होने पर क्या करें और इस समस्या का कारण क्या है?

मसूड़ों में पस की समस्या दूर करने के लिए आसान उपाय : Masudo Me Pas Ki Samasya Dur Karne Ke Upay In Hindi

फिटकरी के पानी से गरारे करें - मसूड़ों से पस (Gum Abscess Remedies) समस्या होने पर फिटकरी का पानी लाभकारी हो सकता है। इसके लिए गुनगुने पानी में 2 या 3 चुटकी फिटकरी डालें। अब इस पानी से गरारा करें।

मुलेठी और त्रिफला का काढ़ा - मसूड़ों से पस की परेशानी को दूर करने के लिए मुलेठी और त्रिफला का काढ़ा लाभकारी हो सकता है। इसके लिए 1 कप पानी लें। इसमें त्रिफला और मुलेठी पाउडर मिक्स करके गरारे करें।

लौंग के तेल से मालिश - लौंग का तेल संक्रमण को दूर करने में मदद करता है। इससे दांतों और मसूड़ों में होने वाली परेशानी को दूर करने में मदद मिल सकती है। मसूड़ों में पस की परेशानी होने पर ब्रश या फिर उंगली की मदद से दांतों के आसपास लौंग का तेल लगाएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan