पुदीना और धनिया का पानी पीने से दूर होती हैं ये समस्याएं

पुदीना और धनिया का पानी पीने से दूर होती हैं ये समस्याएं (sportskeeda Hindi)
पुदीना और धनिया का पानी पीने से दूर होती हैं ये समस्याएं (sportskeeda Hindi)

हर घर में खाने के लिए पुदीना और धनिया का उपयोग कई तरीकों से किया जाता है। पुदीना और धनिया दोनों का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं कुछ लोग पुदीने और धनिया का पानी भी बनाकर पीते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। बता दें, पुदीने और धनिया की पत्तियों की तासीर ठंडी (Mint and Coriander Leaves Benefits) होती है, इसलिए गर्मियों के मौसम में अकसर लोग इसका पानी पीते हैं। इस पानी से बॉडी डिटॉक्स होती है, वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इतना ही नहीं अगर आप पुदीने और धनिया का पानी पीते हैं तो इससे पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। आप भी पुदीना और धनिया का पानी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जानते हैं, पुदीना और धनिया का पानी पीने से शरीर को कौन-कौन से फायदे (Benefits of Coriander and Mint Juice) मिलते हैं।

youtube-cover

पुदीना और धनिया का पानी पीने से दूर होती हैं ये समस्याएं : Mint Coriander Water benefits In Hindi

वजन कम करने के लिए (Mint Coriander Juice for Weight Loss in Hindi) - पुदीना और धनिया की पत्तियों का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। पुदीना और धनिया की पत्तियों का पानी एक साथ पीने से वजन हमेशा कंट्रोल में रहता है। साथ ही फैट या कैलोरी भी बर्न होती है।

पेशाब से जुड़ी समस्या दूर होती हैं - अगर किसी को पेशाब से जुड़ी समस्या हैं तो ऐसे में पुदीना और धनिया का पानी पीना लाभकारी होता है। इस पानी को रोज पीने से पेशाब में होने वाली जलन, दर्द में आराम (Mint for Urine Infection) मिलता है। पेशाब में संक्रमण या इंफेक्शन भी दूर होता है।

पेट की समस्या दूर करे (Mint Coriander for Stomach Health) - पुदीना और धनिया की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इससे पेट की गर्मी शांत होती है। इसके साथ ही पेट की जलन, एसिडिटी में भी आराम मिलता है। धनिया और पुदीना का पानी गैस, कब्ज और अपच में भी फायदेमंद होता है। इस पानी को नियमित पीने से पाचन में भी सुधार होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now