रातरानी पौधे के चमत्कारी फायदे 

रातरानी पौधे के चमत्कारी फायदे
रातरानी पौधे के चमत्कारी फायदे

रातरानी का पौधा जहां भी होता है, वहां खुशबू बिखेर देते हैं। इसकी खुशबू बहुत दूर तक जाती है सफेद रंग के ये फूल दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। ये फूल छोटे- छोटे गुच्छों में आते हैं। इन फूलों की खास बात ये है कि रात में ये खिल जाते हैं और सुबह झड़ जाते हैं। इसलिए इनका नाम रातरानी पड़ा है। क्योंकि रात में ये खुशबू बिखेरने का काम करते हैं। रात रानी के फूल साल में 5 से 6 बार आते हैं और चारो तरफ खुशबू बिखेर देते हैं। तो चलिए अब आगे के लेख में जानते हैं कि किस तरह से रातरानी का पौधा हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

रातरानी पौधे के चमत्कारी फायदे Miraculous benefits of Night-blooming jasmine

मानसिक तनाव को करे कम (Reduce mental stress) - जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रातरानी के फूलों से बहुत अच्छी खुशबू आती है। इसलिए इसके फूलों की खुशबू मानसिक तनाव को कम करने में भी बहुत मदद करती है। दरअसल इन फूलों की बहुत ही भीनी महक होती है। जिससे मन शांत होता है। इसलिए जब भी आपको तनाव लगे, तो इन फूलों की खुशबू को जरूर सूंघ लें।

डायबिटीज में फायदेमंद (Beneficial in diabetes) - भारत में हर एक पेड़ पौधे का कोई न कोई महत्व जरूर होता है। ऐसे में यदि आप रातरानी का इस्तेमाल डायबिटीज में करते हैं, तो इससे इसमे बहुत हद तक आराम मिल सकता है। टाइप 2 डायबिटीज के लिए इसके फायदे देखे गए हैं। इसके सेवन से खून में शर्करा को कम करने में मदद मिलती है। जिससे डायबिटीज कंट्रोल होती है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट (Boost immunity) - रातरानी के पौधे में इथेनॉल नमक तत्व पाया जाता है। ये तत्व सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए, आप कम से कम 15- 20 पत्ते और फूलों को लें, फिर इन पत्ते और फूलों को अलग-अलग हिस्सों में बाँट लें और इन्हें आप बराबर की मात्रा में तीनों टाइम यानी सुबह, दोपहर और शाम को इसका सेवन करें। ये इम्युनिटी को बूस्ट करने में काफी मदद करते हैं।

अच्छी नींद के लिए उपयोगी (Useful for good sleep) - रातरानी के फूलों की खुशबू से जिन लोगों को नींद न आने की समस्या होती है, उसे भी आसानी से हल किया जा सकता है। इस पौधे को घर पर लगाने से बहुत अच्छी नींद आती है। इसकी खुशबू इतनी अच्छी होती है कि इससे नींद आसानी से आती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki