विजयसार के चमत्कारी फायदे - Vijaysar Ke Chamatkari Fayde

विजयसार के चमत्कारी फायदे ( फोटो - Sportskeeda hindi)
विजयसार के चमत्कारी फायदे ( फोटो - Sportskeeda hindi)

कई पेड़ ऐसे होते हैं जिनको हमने कई बार देखा होगा। लेकिन उनके औषधीय गुण भी होते हैं इसकी जानकारी हमें नहीं होती। उसी में से एक पेड़ है विजयसार (Vijaysar) जिसके कई सारे औषधीय गुण हैं। यह पेड़ कर्नाटक, केरल, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और उड़ीसा राज्यों में होता है। विजयसार का पेड़ लगभग 30 मीटर ऊंचा होता है। इसकी छाल का रंग गहरा भूरा होता है। विजयसार के पेड़ का उपयोग कई प्रकार के रोगों में फायदेमंद होता है। इस पेड़ के इतने फायदे हैं जिनके इस्तेमाल से हम कई बीमारियों को ठीक कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं विजयसार पेड़ के औषधीय फायदे -

विजयसार के चमत्कारी फायदे-

एनीमिया से करे बचाव (Protect against anemia) - एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए विजयसार का उपयोग बहुत लाभकारी माना गया है। एक शोध के मुताबिक, आयुर्वेद में विजयसार का उपयोग एनीमिया के उपचार के लिए किया जाता है। यही नहीं इसके बीज और लकड़ी से बना पेस्ट डायबिटीज, एनीमिया के उपचार में भी बहुत मददगार साबित हो सकता है। विजसार की पत्ती से लेकर बीज तक सब उपयोगी होता है।

दस्त के उपचार के लिए ( Treatment of diarrhea) - विजयसार के पौधे से बना काढ़ा दस्त की समस्या के उपचार के लिए कारगर होता है। इसके अलावा, इसके गोंद का इस्तेमाल दस्त की समस्या से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। हालांकि इसके पीछे इसका कौन सा गुण काम करता है, फिलहाल इस बारे में अभी जानकारी नहीं है।

मधुमेह के लिए (For diabetes) - विजयसार को मधुमेह के लिए चमत्कारिक इलाज कहा जाता है। क्योंकि इसमें एंटीडायबिटीज गुण होते हैं। एक शोध के मुताबिक, विजयसार की छाल से बनी लकड़ी के ग्लास में अगर रात भर पानी रख कर, 30 दिनों तक रोजाना इसका सेवन किया जाए, तो मधुमेह की बीमारी में बहुत आराम मिलता है।

फ्रैक्चर में लाभकारी (Beneficial in fracture) - किसी को अगर फ्रैक्चर हुआ हो, तो विजयसार की लकड़ी की छाल का लेप लगाने से और इसकी लकड़ी के सपोर्ट देने से फ्रैक्चर जल्द ही ठीक हो जाता है। विजसार के पेड़ के बहुत से फायदे हैं, जिनका लाभ हमें उठाना चाहिए।

दमा में लाभकारी (Beneficial in asthma) - दमा के मरीजों के लिए विजयसार की लकड़ी बहुत लाभकारी होती है। एक शोध के अनुसार, विजयसार में एंटी अस्थमैटिक गुण मौजूद होते हैं, जो दमा से बचाव के लिए हो सकते हैं और इतना ही नहीं विजयसार खांसी और ब्रोंकाइटिस के लिए भी बहुत फायदेमंद पेड़ है।

लिवर को रखे दुरुस्त (Keep liver healthy) - लिवर को स्वस्थ रखने के लिए विजयसार की लकड़ी फायदेमंद होती है। विजयसार के फायदे हेपेटोपैथी के लक्षणों को भी नियंत्रित करने में मदद करते हैं। वहीं, विजयसार की गोंद को टॉनिक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।