मानसून में भुट्टा खाने के 6 फायदे

मानसून में भुट्टा खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मानसून में भुट्टा खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मानसून का मौसम कई बीमारियों को साथ लेकर आता है। इसलिए इस मौसम में स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। मानसून में बीमारियों से बचने के लिए अगर आप भुट्टा (Corn) का सेवन करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि भुट्टा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। भुट्टा में मैंगनीज, जिंक, फास्फोरस, विटामिन बी5 और विटामिन बी6 जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है। तो आइए जानते हैं मानसून में भुट्टा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मानसून में भुट्टा खाने के 6 फायदे- Monsoon Me Bhutta Khane Ke Fayde In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

मानसून में इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से आप वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन मानसून में अगर आप भुट्टा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुट्टा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

मानसून में पेट से जुड़ी कई परेशानियां देखने को मिलती है। लेकिन मानसून में अगर आप भुट्टा का सेवन करते हैं, तो यह पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुट्टा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्या दूर होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

मानसून में स्किन (Skin) संबंधी कई समस्याएं देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप भुट्टा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुट्टा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही स्किन संबंधी समस्याएं भी दूर होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

भुट्टे का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुट्टे में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों से जुड़ी समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही आंखों की रोशनी (Eyesight) को बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर भुट्टे का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि भुट्टे में विटामिन बी और आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन (hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए भुट्टा का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुट्टा में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।