मानसून में हेल्दी रहने के लिए खाएं ये 6 सब्जियां

मानसून में हेल्दी रहने के लिए खाएं ये सब्जियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
मानसून में हेल्दी रहने के लिए खाएं ये सब्जियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

मानसून में स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि मानसून का मौसम अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है। इसलिए मानसून में हेल्दी और पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पौष्टिक चीजों का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं। मानसून में हेल्दी रहने के लिए सब्जियों (Vegetables) का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती है। जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होती हैं। तो आइए जानते हैं मानसून में हेल्दी रहने के लिए कौन-कौन सी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

मानसून में हेल्दी रहने के लिए खाएं ये 6 सब्जियां- Monsoon Me Healthy Rahne Ke Liye Khaye Ye Sabjiyan In Hindi

अरबी के पत्ते

बारिश के मौसम में अरबी के पत्ते (Arbi leaves) की सब्जियों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अरबी के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप अरबी के पत्तों से बनी सब्जी का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही अरबी के पत्ते का सेवन करने से कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती है।

लौकी

बारिश के मौसम में लौकी की सब्जी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लौकी में आयरन, विटामिन बी, सी और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए मानसून में लौकी का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

करेला

मानसून में करेला (Bitter gourd) का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करेला में एंटी वायरल गुण मौजूद होता है। इसलिए अगर आप बारिश के मौसम में करेला का सेवन करते हैं, तो इससे आप वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

परवल

मानसून में परवल (Parwal) का सेवन करना लाभदायक साबित होता है। क्योंकि परवल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। परवल में विटामिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है। जिससे आप वायरल इंफेक्शन के शिकार होने से बच सकते हैं।

टिंडा

टिंडा (Apple gourd) का सेवन बारिश के मौसम में काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि टिंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। टिंडा का सेवन करने पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती है।

भिंडी

बारिश के मौसम में भिंडी (Lady Finger) खाना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भिंडी में विटामिन और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं, पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। साथ ही आंखों से जुड़ी हर तरह की परेशानियों का दूर करने में भी मददगार साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava