मानसून में पिंपल्स से बचने के लिए खाएं ये चीजें

मानसून में पिंपल्स से बचने के लिए खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)
मानसून में पिंपल्स से बचने के लिए खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)

मानसून में स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) की भी ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है। क्योंकि इस मौसम में खाने-पीने को लेकर लापरवाही बरतने पर या बाहर का खाना खाने की वजह से आपको पिंपल्स (Pimples) की समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए मानसून में ऑयली फूड, जंक फूड या ज्यादा मसालेदार भोजन न करने की सलाह दी जाती है। बारिश के मौसम में पिंपल्स या स्किन संबंधी समस्या से बचने के लिए आपको पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। जिससे बारिश के मौसम में भी त्वचा हेल्दी रहे, तो आइए जानते हैं मानसून में पिंपल्स से बचने के लिए क्या खाना चाहिए।

मानसून में पिंपल्स से बचने के लिए खाएं ये चीजें- Monsoon Me Pimples Se Bachne Ke Liye Khaye Ye Chize In Hindi

ओमेगा 3 फैटी एसिड

मानसून में पिंपल्स की समस्या से बचने के लिए आपको ओमेगा 3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acid) से भरपूर खाद्य पदार्थ को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें खाने से पिंपल्स की समस्या दूर होती है। इसके लिए आप अखरोट, अलसी, सोया मिल्स जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन ए

पिंपल्स की समस्या से बचने के लिए आपको विटामिन ए (Vitamin A) से भरपूर खाद्य पदार्थ को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि विटामिन ए पिंपल्स से लड़ने में मदद करता है और पिंपल्स की सूजन को कम करने में भी मददगार साबित होता है। इसके लिए आप संतरा, आम, खरबूजा, पालक, फल, हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

जिंक

जिंक (Zinc) युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन भी स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जिन लोगों में जिंक की मात्रा कम होती है, उन्हें पिंपल्स की समस्या ज्यादा होती है। इसलिए पिंपल्स की समस्या से बचने के लिए जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थ को डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए दही, ओटमील, काजू, कद्दू के बीज का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन सी

स्किन को हेल्दी रखने के लिए विटामिन सी (Vitamin C) से भरपूर खाद्य पदार्थ को डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि विटामिन सी मुंहासे के कारण होने वाले घाव को भरने और इन्फ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन को रोकने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आप कीवी, संतरा, अमरूद, पालक, ब्रोकली जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन ई

मानसून में पिंपल्स की समस्या से बचने के लिए विटामिन ई (Vitamin E) से भरपूर खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि विटामिन ई पिंपल्स को पनपने से रोकने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आपको बादाम, मूंगफली, कीवी, उबला पालक जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।