मानसून में तोरई खाने के 6 फायदे

मानसून में तोरई खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मानसून में तोरई खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मानसून में स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि मानसून में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से आप वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में पौष्टिक चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि पौष्टिक चीजों का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। ऐसे में बारिश के मौसम में तोरई (Ridge gourd) का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तोरई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। तोरई में विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, थियामिन, रिबोफ्लेविन और जिंक होता है, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। साथ ही मानसून में तोरई का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है। तो आइए जानते हैं मानसून में तोरई खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मानसून में तोरई खाने के 6 फायदे-Monsoon Me Turai Khane Ke Fayde In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

मानसून में इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर होने की वजह से ही आप बीमारियों की चपेट में आते हैं। लेकिन अगर आप मानसून में तोरई का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। क्योंकि तोरई में विटामिन सी, जिंक और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बचाते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए तोरई का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि तोरई में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, इसलिए अगर आप मानसून में तोरई का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कंट्रोल होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों से जुड़ी समस्या होने पर तोरई का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तोरई में विटामिन ए मौजूद होता है। इसलिए अगर आप मानसून में तोरई का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eyesight) तेज होती है और आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

पेट के लिए फायदेमंद

मानसून में पेट संबंधित कई समस्याएं देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप मानसून में तोरई का सेवन करते हैं, तो यह पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

तोरई का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज तोरई का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

एनीमिया में फायदेमंद

एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर तोरई का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एनीमिया की शिकायत आयरन की कमी के कारण होती है और तोरई में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से एनीमिया की शिकायत दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।