मोरधन खाने के फायदे 

मोरधन खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
मोरधन खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

जब भी किसी के घर में पूजा-पाठ, तीज, त्यौहार और व्रत होता है, तो उस समय लोग अक्सर मोरधन का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें, मोरधन को कई लोग समा के चावल (sama ke chawal) भी कहते हैं। मोरधन शरीर के लिए काफी पौष्टिक माना जाता है। मोरधन में मौजूद पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसे खाने से शरीर फिट रहता है। इसलिए लोगों को इसे अपने रोजाना के खाने में जरूर शामिल करना चाहिए। जानते हैं मोरधन खाने के फायदे।

मोरधन खाने के फायदे : Mordhan Khane Ke Fayde In Hindi

वजन कम करने में मदद मिलती है - जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए मोरधन (समा के चावल) काफी फायदेमंद साबित होते हैं । मोरधन (समा के चावल) में आम चावल के मुकाबले फैट काफी कम मात्रा में पाया जाता है। इसलिए वजन घटाने के लिए आप इसे अपना डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

हड्डियां मजबूत रहती है - मोरधन (समा के चावल) में काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। वहीं, कैल्शियम हड्डियों के विकास और उसकी मजबूती के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हैं उन्हें नियमित तौर पर रोजाना मोरधन (समा के चावल) खाने की सलाह दी जाती है।

पाचन तंत्र सही रहता है - मोरधन (समा के चावल) में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। वहीं, फाइबर पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपके घर में छोटे बच्चे और बुजुर्ग हैं, जिन्हें पेट दर्द, गैस और खाना पचाने में परेशानी होती है, तो ऐसे में उन्हें मोरधन (समा के चावल) का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now