मोरपंखी पौधा के फायदे : Morpankhi Plant Benefits

मोरपंखी पौधा के फायदे  (फोटो - myupchar)
मोरपंखी पौधा के फायदे (फोटो - myupchar)

वैसे तो लोग अपने घर में कई तरह के पौधे लगाते हैं, लेकिन कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी का वास रहेगा। मोरपंखी का पौधा एक सदाबहार पौधा है। लोग इस पौधे के बीजों और पत्तेदार टहनियों का इस्तेमाल दवाइयां बनाने में करते हैं। प्लैटाइक्लडस प्रजाति में यह शंकुधारी पौधा एक अलग जीन से संबंधित है। मोरपंखी को चाइनीज थूजा, प्लेटक्लायडस ओरिएंटलिस और ओरिएंटल थूजा के नाम से भी जाना जाता है। यह मुख्य रूप से चीन में पाया जाता है। जानते हैं इस पौधे के फायदे।

मोरपंखी पौधा लगाने का तरीका और फायदे –

माना जाता है कि जब भी कोई अपने घर में मोरपंखी पौधा (morpankhi plant) लगाएं तो इस पौधे को कभी अकेले ना लगाकर हमेशा जोड़े में लगाना चाहिए। इससे पति-पत्नी का रिश्ता सही रहता है और हमेशा दोनों लोगों में प्यार बना रहता है। साथ ही घर के अंदर कभी भी नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। मोरपंखी पौधे का जिक्र हमारे शास्त्रों में भी किया गया है। ऐसी मान्यता है कि मोरपंखी पौधा लगाने से हमारे घर में छोटी-छोटी बातों पर होने वाले तनाव खत्म हो जाते हैं।

कई बार ऐसा भी होता है कि मोरपंखी पौधा सूखने लगता है। ऐसे में आप तुरंत दूसरा मोरपंखी पौधा लगाएं। इस पौधे में नियमित रूप से जल देते रहे। इससे आपके घर में हमेशा तरक्की होती रहेगी। ध्यान रखें जहां भी यह पौधा लगाएं वहां पर हल्की-हल्की धूप आती हो इससे पौधे का विकास होते रहेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment