मुनक्का का पानी पीने के फायदे : Munakka Ka Pani Peene Ke Fayde

मुनक्का का पानी पीने के फायदे (फोटो - aajtak)
मुनक्का का पानी पीने के फायदे (फोटो - aajtak)

लगभग हर घर में लोग मुनक्के का इस्तेमाल जरूर करते हैं। मुनक्के में तमाम औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसका आयुर्वेद में काफी महत्तव है। मुनक्के के सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर रहती हैं। मुनक्का में फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स और एंटी ऑक्सीडेण्ट्स जैसे विटामिन ई और सेलेनियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जितना लाभकारी मुनक्का है उतना ही मुनक्के का पानी पीना फायदेमंद होता है। जानते हैं मुनक्के का पानी पीने के फायदे।

मुनक्का का पानी पीने के फायदे : Munakka Ka Pani Peene Ke Fayde In Hindi

1 . हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाता है - मुनक्का में पर्याप्त मात्रा में आयरन मौजूद होता है। रोजाना इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। इसके साथ ही एनीमिया रोग से भी निजात मिलता है। महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

2. बाल झड़ने से रोकता है - लोगों को अक्सर बाल झड़ने की अधिक समस्या रहती है। इसके लिए उन्हें रोजाना मुनक्का का पानी पीना चाहिए। मुनक्का में भरपूर मात्रा में न्यूट्रियंस पाए जाते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में मददगार होता है। साथ ही इससे आपके बाल मजबूत होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी आपके बालों को झड़ने से रोकता है।

3. ब्लड प्रेशर और हार्ट को स्वस्थ रखता है - अगर रोजाना मुनक्का का पानी पिया जाए तो इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा। साथ ही दिल संबंधी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

4. इंफेक्शन से बचाता है - अपने गुणों की वजह से मुनक्का सेहत के लिए लाभकारी है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी बैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो बुखार को कम करने में कारगर साबित होता है। वहीं मुनक्का शरीर में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ता है।

5 . डाइजेशन अच्छा होता है - अगर पाचन तंत्र मजबूत रखना है तो रोजाना मुनक्के का पानी पीना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज से निजात दिलाता है। इसके साथ ही मुनक्के का पानी शरीर से टॉक्सिक तत्वों को बाहर निकालने में मददगार होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan