मूंगफली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें

मूंगफली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)
मूंगफली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)

मूंगफली (Peanut) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मूंगफली पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मूंगफली का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम और जिंक पाया जाता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे भी खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनका सेवन मूंगफली खाने के बाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इन खाद्य पदार्थ का मूंगफली खाने के बाद सेवन करते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं मूंगफली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए।

मूंगफली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें-Mungfali Khane Ke Baad Bhulkar Bhi Na Khaye Ye Chize In Hindi

मूंगफली और पानी

मूंगफली का सेवन करने के तुंरत बाद पानी भूलकर भी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि अगर आप मूंगफली खाने के बाद तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो इससे गले में खराश, खांसी की समस्या हो सकती है। इसलिए मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए।

मूंगफली और दूध

मूंगफली का सेवन करने के तुरंत बाद दूध (milk) का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप मूंगफली के बाद दूध का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है और पाचन तंत्र कमजोर भी हो जाता है, जिसकी वजह से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

मूंगफली और आइसक्रीम

मूंगफली का सेवन करने के बाद आइसक्रीम (Ice Cream) का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप मूंगफली खाने के तुंरत बाद आइसक्रीम का सेवन करते हैं, तो इससे गले में खराश, खांसी और कफ की समस्या हो सकती है।

मूंगफली और खट्टे फल

मूंगफली खाने के बाद खट्टे फलों (Citrus fruits) का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप मूंगफली खाने के बाद खट्टे फलों का सेवन करते हैं, तो इससे एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए इन दोनों का साथ में सेवन करने से बचना चाहिए।

मूंगफली और चाय

भुनी हुई मूंगफली और चाय (Tea) का सेवन करना काफी लोग पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं मूंगफली और चाय का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप मूंगफली और चाय का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava