मुनक्का के फायदे : Munka Ke Fayde

मुनक्का के फायदे (फोटो - myupchar)
मुनक्का के फायदे (फोटो - myupchar)

ठंड के मौसम में लोग अक्सर दूध के साथ मुनक्का का सेवन करते हैं (Benefits Of dry grapes). जी हां यह सेहत के लिए बेहद लाभकारी हतो है। मुनक्का (Munakka) की तासीर ठंडी होती है। इसमें कैटेचिन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट और केम्पफेरोल नामक फ्लेवोनोइड होता है, जो कोलन ट्यूमर के विकास को कम करने में काफी मदद करता है। साथ ही इसमें पॉलीफेनोलिक,फाइटोन्यूट्रिएंट भी होते हैं जो आंखों की हेल्थ (eye health) के लिए भी काफी फायदेमंद (Benefits) होता है। जानते हैं मुनक्का के फायदे।

मुनक्का के फायदे : Munka Ke Fayde In Hindi

1 . आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार - मुनक्का में प्रचुर मात्रा में पॉलीफेनॉलिक नाम का फाइटोकेमिकल पाया जाता है, जो आंखों की रौशनी के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें मौजूद अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स आंखों को रतौंधी, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद से बचाने में सहायक होते हैं।

2. दिल की सेहत के लिए लाभकारी - मुनक्का का सेवन दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा माना गया है। मुनक्का में पोटैशियम काफीअच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो कि हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार है। इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है और हार्ट को कई परेशानियों से बचाता है।

3. यौन दुर्बलता को दूर करने के लिए - मुनक्का का सेवन पुरुषों के लिए बहुत लाभकारी होता है। मुनक्का में मौजूद एमिनो एसिड यौन दुर्बलता को दूर करता है। इसके लिए पुरुषों को रोज रात में सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ 8 से 10 मुनक्का को अच्छे से उबाल कर सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।