सरसों के तेल और कपूर के फायदे

सरसों के तेल और कपूर के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
सरसों के तेल और कपूर के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

क्या आप सरसों के तेल (Mustard oil) और कपूर (Camphor) के फायदों के बारे में जानते हैं? सरसों का तेल और कपूर के अनेक स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह मिश्रण सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकता है। सरसों का तेल उर्जा, फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और कपूर के गुणों की बात की जाए तो कपूर के अंदर भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण मौजूद होते हैं। यह मिश्रण कई बीमारियों और शरीर की समस्याओं में लाभदायक होता है। सरसों के तेल और कपूर को मिलाकर उपयोग करने से इसके फायदे बढ़ जाते हैं। इस लेख में आपको सरसों के तेल और कपूर के फायदों के बारे बताया गया है, इसके फायदों के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

सरसों के तेल और कपूर के फायदे (Benefits of mustard oil and camphor In Hindi)

जोड़ो में दर्द के लिए (Relieves Joint pain)

जोड़ों के दर्द से बुजुर्ग से लेकर किसी हादसे में घायल हुए लोग भी परेशान होते हैं, ऐसे में सरसों के तेल और कपूर का मिश्रण से मालिश करके आराम पा सकते हैं। पुरानी गठिया जैसी बीमारी में भी इस मिश्रण से मालिश करने से आराम मिलता है।

झड़ते बालों के लिए (Prevents hairfall)

महिलाओं में, बालों की खूबसूरती उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण होती है और झड़ते हुए बालों से अक्सर परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में सरसों के तेल और कपूर को मिलाकर बालों की जड़ों की मालिश करके बालों का झड़ना रोक सकते हैं।

स्किन की समस्याओं के लिए (Good for skin)

स्किन पर सरसों के तेल और कपूर के मिश्रण को लगाने से त्वचा की समस्याएं जैसे मुंहासें, कील, झुर्रियां आदि को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह मिश्रण खाज, खुजली, दाद आदि समस्याओं को दूर करता है और चेहरे को ठंडक प्रदान करता है।

कमर दर्द और पीठ दर्द के लिए (Relieves back pain)

लंबे समय तक बैठने और ऑफिस का काम करते वक़्त गलत पोजीशन में बैठने से अक्सर पीठ दर्द और कमर दर्द होना आम हैं। ऐसे में सरसों के तेल और कपूर के मिश्रण से मालिश करके दर्द कम करने और जकड़न से आराम पाई जा सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
App download animated image Get the free App now