नाभि खिसकने से होने वाले रोग

नाभि खिसकने से होने वाले रोग (फोटो - sportskeeda hindi)
नाभि खिसकने से होने वाले रोग (फोटो - sportskeeda hindi)

अक्सर किसी व्यक्ति की नाभि खिसक जाए तो इसकी वजह से पेट दर्द, घबराहट, जी मिचलाने जैसे शिकायत रहती है। नाभि के स्थान पर नाड़ी का ऊपर या नीचे की ओर खिसकना ही नाभि खिसकना कहलाता है। ये समस्या अक्सर भारी वजन उठाने, अचानक झुकने, सीढ़ियां चढ़ने, अचानक मुड़ने, ज्यादा मसालेदार भोजन करने या कुछ मामलों में यौन गतिविधियों के कारण खिसक जाती है। वहीं अगर कोई व्यक्ति एक पैर पर ज्यादा देर तक दवाब डालकर खड़े रहते हैं या भार उठाते समय एक तरफ ज्यादा जोर देते हैं उनकी नाभि खिसक सकती है।

आपको बता दें, अगर नाभि नीचे की ओर खिसकती है तो दस्त और पाचन में गड़बड़ी होती है। वहीं ऊपर की और खिसकने पर उल्टी, जी मिचलाना, घबराहट या कब्ज हो जाता है। आगे-पीछे खिसकती है तो पेट में दर्द होता है। जानते हैं नाभि खिसकने से होने वाले रोग।

नाभि खिसकने से होने वाले रोग : Nabhi Khisakne Se Hone Wale Rog In Hindi

कब्ज की समस्या - अगर किसी व्यक्ति की नाभि खिसक गई है तो इसकी वजह से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप नाभि Nabhi को सही जगह पर लेकर आएं।

लूज मोशन - जब किसी व्यक्ति की नाभि खिसक जाती है तो इसकी वजह से बार-बार पेट में तेज दर्द होता है और फिर लूज मोशन की समस्या भी हो जाती है। लूज मोशन होने की वजह से आप व्यक्ति को शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। इसलिए इस समस्या को जल्द दूर करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now