नाभि में नारियल तेल के फायदे : Nabhi Me Nariyal Tel Ke Fayde

नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे (फोटो - daily motion)
नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे (फोटो - daily motion)

नारियल तेल का उपयोग बहुत लाभ का होता हैं, पर अगर यह तेल नाभि पर लगाया जाए तो फायदे मिलते हैं, जिनको देखकर आप दंग रह जाएंगे। नाभि पर तरह-तरह के तेल लगाकर अलग अलग फायदे पाने के बारे में आपने सुना ही होगा। बहुत सी महिलायें अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए भी नाभि पर तेल का उपयोग करती हैं। यदि आप सोने से पहले रोज रात को अपनी नाभि पर नारियल का तेल लगाएंगें तो उसके लाभ जानकर आप खुद ही हैरान हो जाएंगे। जानते हैं नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे।

नाभि में नारियल तेल के फायदे : Nabhi Me Nariyal Tel Ke Fayde

फर्टिलिटी में सुधार होता है - नारियल तेल में मध्यम-श्रृंखला ट्राइग्लिसराइड्स होते हैं जो कि आपकी फर्टिलिटी को सुधारने का काम करते हैं। साथ ही यह आपकी बैली फैट को भी कम करते है।

ब्लोटिंग से छुटकारा - नाभि पर नारियल का तेल लगाने से यह आपके आंतरिक अंगों को पोषण देता है तथा उनको स्वस्थ रखता है। इस तेल को लगाने से ब्लोटिंग यानि पेट फूलने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

आंखों को रखता है स्वस्थ - यदि कोई अपनी नाभि पर नारियल का तेल लगाता हैं तो इससे उसकी आंखें हमेशा स्वस्थ रहेंगी। यह व्यक्ति की आँखों की शुष्कता को दूर करता है तथा आंखों को हेल्दी बनाए रखता है। इसके साथ ही नारियल तेल के इस्तेमाल से आपकी त्वचा से रूखापन खत्म हो जाता है तथा वह मुलायम तथा चमकदार बनती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment