नहाने से पहले तेल लगाने के फायदे-Nahane Se Pehle Tel Lagane Ke Fayde

नहाने से पहले तेल लगाने के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
नहाने से पहले तेल लगाने के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर पर तेल से मालिश करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) सही तरह से होता है। साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती है। लेकिन अगर आप रोजाना नहाने से पहले तेल से मालिश करते हैं, तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। नहाने से पहले तेल मालिश करने से शरीर को पोषण मिलता है। बता दें कि नहाने से पहले अगर सरसों के तेल से मालिश की जाए, तो यह और भी ज्यादा लाभ पहुंचाता है। जानिए नहाने से पहले तेल लगाने के क्या फायदे होते हैं।

नहाने से पहले तेल लगाने के फायदे ( Nahane Se Pehle Tel Lagane Ke Fayde In Hindi)

स्किन को मिलता है पोषण

मौसम बदलने की वजह से स्किन ड्राई (Dry Skin) हो जाती है। लेकिन अगर आप रोजाना नहाने से पहले तेल लगाकर नहाते हैं, तो यह स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। क्योंकि तेल लगाने से स्किन को पोषण मिलता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

रोजाना नहाने से पहले तेल मालिश करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती हैं। अक्सर कर देखा जाता है कि नहाने से पहले छोटे बच्चों की मालिश की जाती है। क्योंकि इससे बच्चों की हड्डियां मजबूत होती है।

त्वचा की गदंगी होती है साफ

नहाने से पहले तेल मालिश करने से डेड सेल्‍स बाहर निकलते हैं और नए सेल्‍स बनते हैं। साथ ही त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं। जिसकी वजह से त्वचा में मौजूद गंदगी भी साफ हो जाती है और त्वचा की चमक बढ़ जाती है।

ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से होता है

नहाने से पहले तेल लगाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) सही तरह से होता है। जिससे शरीर के सभी अंगों में खून अच्छी तरह से पहुंचता है। इसके लिए नहाने से 15-20 मिनट पहले अपने शरीर पर तेल से मालिश करनी चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।