नाक में देसी घी डालने के फायदे : Nak Me Desi Ghee Dalne Ke Fayde

नाक में देसी घी डालने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
नाक में देसी घी डालने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

देसी घी का सेवन स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से लाभदायक होता है। लेकिन क्या कभी नाक में घी डालने के फायदे सुने हैं। आप नाक में शुद्ध देसी घी को डालकर भी अनेक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। देसी घी को औषधि के रूप में जाना जाता है। अगर रात को सोते समय आप अपनी नाक में देशी घी की सिर्फ 2 बूंदे डालते हैं तो, इससे कई फायदे मिलते हैं, जानते हैं उनके बारे में।

नाक में देसी घी डालने के फायदे : Nak Me Desi Ghee Dalne Ke Fayde In Hindi

त्रिदोष को दूर करने के लिए - नाक में घी डालने से त्रिदोष जैसे वात, पित्त और कफ दोष को संतुलित किया जा सकता है। इसके लिए आप देसी घी की दो बूंद दिन में तीन बार नाक में डालें, लाभ होगा।

आंखों के लिए - जब आप नाक में घी डालते हैं तो, इससे आंखों की ज्योति (रोशनी) बढ़ती है । आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रात में सोते समय नाक में देसी घी की दो बूंद डालें।

बालों का झड़ना बंद करने के लिए - घी में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है, जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। अपने बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप रात में सोने से पहले नाक में दो बूंद घी की डालें।

याददाश्त बढ़ाने के लिए - स्मरण शक्ति बढ़ाने और याददाश्त तेज करने के लिए नाक में घी डालना फायदेमंद होता है। इसलिए अपनी नाक में दो बूंद घी डाले।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।