नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान-Nariyal Pani Pine Ke Fayde Aur Nuksan

नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

नारियल पानी (coconut water) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। नारियल पानी का गर्मी के मौसम में सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है। इसलिए गर्मी के मौसम में रोजाना एक नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन नारियल पानी पीने के कई फायदे होते हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। इसलिए नारियल पानी का सेवन करने से पहले जान लेना चाहिए कि यह आपके लिए फायदेमंद होता है या नहीं, जानिए नारियल पानी पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान (Nariyal Pani Pine Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

नारियल पानी पीने के फायदे

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

नारियल पानी का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नारियल पानी में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई ब्लड प्रेशर का मरीज रोजाना एक नारियल पानी का सेवन करता है, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

नारियल पानी का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी में एंटीआक्सीडेंट गुण मौजूद होता है। इसलिए अगर कोई रोजाना नारियल पानी का सेवन करता है, तो इससे हार्ट हेल्दी रहता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

नारियल पानी का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी में विटामिन ई और एंटीआक्सीडेंट दोनों ही मौजूद होता है। इसलिए अगर कोई रोजाना नारियल पानी का सेवन करता है, तो इससे स्किन हेल्दी होती है। साथ ही ग्लो भी आता है।

बालों के लिए फायदेमंद

नारियल पानी का सेवन बालों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी में विटामिन ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई रोजाना नारियल पानी का सेवन करता है, तो इससे बाल घने और हेल्दी होते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है

नारियल पानी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको रोजाना नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी।

थायरॉयड में फायदेमंद

नारियल पानी का सेवन थायरॉयड(thyroid) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई थायरॉइड का मरीज रोजाना सुबह नारियल पानी का सेवन करता है, तो इससे थायरॉयड हार्मोन संतुलित रहते हैं।

नारियल पानी पीने के नुकसान

लूज मोशन की हो सकती है शिकायत

नारियल पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट की समस्या हो सकती है। क्योंकि नारियल पानी का ज्यादा सेवन करने से शरीर में पानी की मात्रा अधिक हो जाती है। जिसकी वजह से लूज मोशन की शिकायत हो सकती है।

ब्लड प्रेशर हो सकता है लो

नारियल पानी में ब्लड प्रेशर कम (Low Blood Pressure) करने वाले गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के लिए दवा खाने वाले लोगों को नारियल पानी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

किडनी संबंधी समस्या होने पर न करें सेवन

जिन लोगों को किडनी (Kidney) संबंधी कोई समस्या है, उनको नारियल पानी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

सर्दी-जुकाम की हो सकती है शिकायत

नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है। इसलिए अगर आप अधिक मात्रा में नारियल पानी का सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications