नाश्ते में रोज एक अंडा खाने के 8 फायदे

नाश्ते में रोज एक अंडा खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नाश्ते में रोज एक अंडा खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी नाश्ता (Healthy Breakfast) करना काफी जरूरी होता है। क्योंकि हेल्दी नाश्ता करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। ऐसे में अगर आप नाश्ते में अंडा (Egg) का सेवन करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है। जी हां क्योंकि अंडा पोषक तत्वों का भंडार होता है। अंडे में प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वस्थ्य शरीर के लिए बेहद अहम माने जाते हैं। साथ ही अगर आप नाश्ते में रोज एक अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है और शरीर स्वस्थ रहता है। तो आइए जानते है नाश्ते में रोज एक अंडा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

नाश्ते में रोज एक अंडा खाने के 8 फायदे-Naste Me Roj Ek Anda Khane Ke Fayde In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

अंडा प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोज नाश्ते में एक अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

खून की कमी होती है दूर

खून की कमी होने पर अंडे का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शरीर में खून की कमी आयरन (Iron) की कमी के कारण होती है और अंडे में आयरन की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए अगर आप नाश्ते में रोज एक अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी दूर होती है।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

अंडे का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंडे में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप रोज नाश्ते में अंडे का सेवन करते हैं, तो यह शरीर में मांसपेशियों के निर्माण में मददगार साबित होता है।

प्रोटीन की कमी होती है दूर

शरीर में प्रोटीन (Protein) की कमी के कारण आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना नाश्ते में एक अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। क्योंकि अंडे में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

हड्डियां होती है मजबूत

नाश्ते में रोज एक अंडे का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंडे में विटामिन डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे हड्डियों से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है।

याददाश्त होती है तेज

अंडे में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसलिए अगर आप रोजाना नाश्ते में एक अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे याददाश्त (Memory) तेज होती है।

एनर्जी बनी रहती है

अंडा प्रोटीन, विटामिन से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोजाना सुबह के नाश्ते में एक अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में दिनभर एनर्जी (Energy) बनी रहती है। जिससे आप किसी भी कार्य को करने में जल्दी थकते नहीं हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

अंडे का सेवन आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंडे में विटामिन ए पाया जाता है। इसलिए अगर आप नाश्ते में रोज एक अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eyesight) बढ़ती है और आंखों से जुड़ी समस्या दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।