नाभि खिसकने के लक्षण और घरेलू उपाय - Nabhi Khisakne Ke Lakshan Aur Gharelu Upay

नाभि खिसकने के लक्षण और घरेलू उपाय (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
नाभि खिसकने के लक्षण और घरेलू उपाय (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

क्या आपने कभी नाभि खिसकना (Navel Displacement) के बारे में सुना है? नाभि खिसकना, नाड़ी का ऊपर-नीचे खिसकना होता है। यह स्थिति अक्सर अचानक भारी वजन उठाने से, अचानक झुकने से, सीढ़ियां चढ़ने से या ज्यादा मसालेदार खाना खाने आदि के कारण उत्पन्न हो सकती है। इस विषय में और जानकारी नीचे दी गयी है। इस लेख में नाभि खिसकने के लक्षण और इसके घरेलू उपाय (Navel Displacement Or Slide Symptoms And Home Remedies) बताये गए हैं। जानने के लिए आगे पढ़ें।

नाभि खिसकने के लक्षण और घरेलू उपाय - Nabhi Khisakne Ke Lakshan Aur Gharelu Upay In Hindi

नाभि खिसकने के लक्षण : Navel Slide Symptoms In Hindi

नाभि खिसकने के बाद लोगो को पेट दर्द (Stomach pain), घबराहट, उलटी-मतली या जी मचलने की समस्या हो सकती है। ऐसा होने पर दो परिस्थितियां हो सकती हैं।

▶ नाभि ऊपर की ओर खिसकने पर उलटी (Vomit), मतली (Nausea), जी मचलना, घबराहट (anxiety) आदि हो सकते हैं।

▶ नाभि नीचे की ओर खिसकने पर दस्त और पाचन सम्बंधित समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में महिलाओं में नाभि खिसकने की समस्या होने पर मासिक धर्म अनियमित (Menstrual irregularities) हो जाता है।

नाभि खिसकने के घरेलू उपाय : Home Remedies For Navel Slide In Hindi

गुड़ और सौंफ का सेवन (Eat jaggery and fennel seeds on empty stomach)

गुड़ और सौंफ के सेवन से नाभि को अपनी असली जगह पर लाया जा सकता है। 50 ग्राम गुड़ और 10 ग्राम सौंफ को साथ मिलाएं और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। यह उपाय 2 से 3 दिन करें।

मालिश करें (Massage Would Help)

नाभि खिसकने की स्थिति में लोग मालिश से इलाज करते हैं। यह मालिश केवल एक्सपर्ट ही कर सकता है। यह अन्य मालिश की तरह नहीं होती। गलत तरह से मालिश करने के अंजाम गंभीर हो सकते हैं। इस स्थिति में वजन उठाना और झटके से उठना-बैठना परेशानी बढ़ा सकता है।

योग (Do Yoga)

खिसकी नाभि के लिए योग करना लाभदायक होता है। भुजंगासन, मत्स्यासन, कंधरासन, सुप्ता वज्रासन, धनुरासन, मकरासन आदि योगासनों से नाभि को अपने स्थान पर लाया जा सकता है। योग का सहारा लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar