नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, जानिए पूरी लिस्ट 

नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, जानिए पूरी लिस्ट
नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, जानिए पूरी लिस्ट

नवरात्रि (Navratri) के 9 दिन शुरू हो गए हैं। इस दौरान माता को प्रसन्न करने, कई लोग व्रत रखते हैं। लेकिन आपको व्रत के साथ साथ खुद की सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। व्रत में क्या खाएं और क्या न खाएं ये जानकारी होनी चाहिए। अगर आप व्रत में बहुत ज्यादा गरिष्ठ भोजन करते हैं, तो ये आपको एनर्जी तो नहीं देगा, पर मोटापा जरूर दे सकता है। व्रत में कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे हमें पूरे दिन के लिए एनर्जी मिल सके। क्योंकि व्रत के साथ साथ आपको घर का या बाहर का काम भी करना होता है। इसलिए ऐसी चीजों का सेवन करें, जो ताकत प्रदान करे। तो आइए जानते हैं नवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

नवरात्रि व्रत में करें इन चीजों का सेवन - Navratri Me Kare In Chijo Ka Sevan In Hindi

लौकी की सब्जी (Gourd Vegetable) - रात में आप भोजन में आलू की जगह लौकी की सब्जी का सेवन करें। इससे आप दुसरे दिन तक एनर्जी महसूस कर पाएंगे। इसे बनाने के लिए एक कढ़ाही में घी डालें, एक चम्मच जीरा, एक टमाटर, और लौकी, स्वादानुसार सेंधा नमक डालें। इसे अच्छे से पकाएं और फिर इसका सेवन करें।

कुट्टू के आटे की रोटी (Buckwheat flour bread) - कुट्टू के आटे में मैग्नीशियम, विटामिन-बी, आयरन, फोलेट, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीज, कॉपर और फास्फोरस भरपूर मात्रा में होता है। इस आटे में फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के साथ ही ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद करता है। इस आटे से बनी रोटी व्रत में खाने से आपको अच्छा आहार तो मिलेगा ही, साथ ही ताकत भी मिलेगी।

सिंघाड़े से बनी चीजों का करें सेवन (Eat things made from water chestnut) - व्रत के दौरान सिंघाड़े से बनी रोटी, हलवा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। 100 ग्राम सिंघाड़े में केवल 97 कैलोरी होती है और फैट भी काफी कम होता है। इसके अलावा यह फाइबर, पोटेशियम, मैंगनीज और कई अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है जो की आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसलिए व्रत में इसका सेवन करने से आप एनर्जी से भरपूर रहते हैं।

सामा की खिचड़ी (Samo Khichdi) - सामा की खिचड़ी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती है और यदि आप इसका सेवन व्रत में करते हैं, तो इससे भरपूर एनर्जी तो मिलेगी ही साथ ही इसके सेवन से भूख भी नहीं लगेगी। सामा को कई तरह से उपयोग किया जा सकता है। इसकी आप इडली, डोसा, उपमा भी बना सकते हैं।

रामदाना (Ramdana) - रामदाना के लड्डू का सेवन व्रत में किया जाता है। इसके लड्डू और बर्फी की तरह उपयोग में लाया जा सकता है। इसमें आप शक्कर की जगह गुड़ का उपयोग करेंगे, तो और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा।

नवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए - Navratri Vrat Me Kya Nahi Khana Chahiye

साबूदाने का सेवन न करें

आलू का सेवन न करें

पनीर और फुल क्रीम दूध से बचें इससे आपको सुस्ती आ सकती है।

ज्यादा मीठे का सेवन न करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now