नीम का जूस पीने के 7 फायदे

नीम का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नीम का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नीम के पत्तों (Neem Leaves) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आपने कभी नीम के पत्तों के जूस (Neem Leaves Juice) का सेवन किया है। नीम का जूस पीने में भले ही कड़वा लगता है, लेकिन इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नीम के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, नीम के पत्तों के जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि नीम क पत्तों में कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन सी और कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। आइए जानते हैं नीम का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

नीम का जूस पीने के 7 फायदे- Neem Ka Juice Pine Ke Fayde In Hindi

स्किन के लिए फायदेमंद

नीम के जूस का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नीम का जूस एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है, जो पिंपल्स, दाग धब्बों जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही नीम के जूस का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है।

वजन होता है कंट्रोल

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, तो आपको नीम के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अगर आप खाली पेट नीम के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में कैलोरी तेजी से बर्न होती है और वजन भी काफी तेजी से घट सकता है।

मसूड़ों और दांतों के लिए फायदेमंद

मसूड़ों और दांतों (gums and teeth) की परेशानी को दूर करने के लिए नीम के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नीम के जूस में एंटी बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

नीम का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप नीम के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

खून होता है साफ

खून में मौजूद गंदगी की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप नीम के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नीम की पत्तियों से बना जूस एक रक्त-शोधक (blood purifier) औषधि है। जो खून को साफ करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

नीम के जूस का इस्तेमाल आंखों की रोशनी (Eyesight) को बढ़ाने में काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप नीम के जूस की 2 बूंद आंखों में डालते हैं या नीम के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही आंख से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए नीम के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि डायबिटीज के मरीज अगर नीम के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava