नीम की चाय पीने के 6 फायदे

नीम की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नीम की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नीम के पत्तों (Neem Leaves) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नीम की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। लेकिन क्या आपने कभी नीम की पत्तियों से बने चाय (Neem Tea) का सेवन किया है। नीम की पत्तियों से बने चाय का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नीम की पत्तियों से बनी चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि नीम की चाय में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं नीम की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

नीम की चाय पीने के 6 फायदे-Neem Ki Chai Pine Ke Fayde In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

नीम की पत्तियां एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इसलिए अगर आप नीम की पत्तियों से बनी चाय का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए नीम की पत्तियों से बनी चाय का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नीम की पत्तियों से बनी चाय का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

विषाक्त पदार्थ निकलते हैं बाहर

शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना खाली पेट नीम की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (Toxins) बाहर निकलते हैं, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

नीम की पत्तियों से बनी चाय का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से त्वचा हेल्दी रहती है और त्वचा पर निखार भी आता है।

दिल के लिए फायदेमंद

दिल (Heart) को स्वस्थ रखने के लिए नीम की पत्तियों से बनी चाय का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप नीम की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। जिससे दिल संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

नीम की चाय का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप नीम की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे पेट साफ होता है और कब्ज (Constipation) की समस्या दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।