नीम वटी के फायदे : Neem Vati Ke Fayde

नीम वटी के फायदे : (फोटो - 1mg)
नीम वटी के फायदे : (फोटो - 1mg)

नीम वटी (Neem Vati) में मुख्य घटक नीम हैं और इस औषधि को (नीम वटी) नीम की कड़ी छाल को सूखा कर बनाया जाता हैं। पहले के समय से ही नीम का इस्तेमाल विभिन्न रोगों के उपचार के लिए किया जाता रहा हैं। त्वचा से सम्बंधित बीमारियों के लिए यह उपयुक्त औषधि हैं। नीम एक बैक्टीरियल-रोधी औषधि हैं और उसके प्रयोग से ठंडक मिलती हैं, इसीलिए इसका प्रयोग मुहासों और दागो को कम करने के लिए भी होता हैं। त्वचा के कायाकल्प और उसमे निखार लाने के लिए नीम से अच्छा और कुछ भी नही हैं इसके अलावा नीम की जड़ें सूजन, भूख न लगना, खांसी, बुखार, त्वचा के रोग, मूत्र विकार और उलटी के उपचार में भी किया जाता है। जानते हैं नीम वटी के फायदे।

नीम वटी के फायदें - Neem Vati Ke Fayde In Hindi

नीम वटी से होने वाले लाभ की बात करें, तो इसका प्रयोग करने से मुख्य रूप से चर्म रोग से छुटकारा मिलता है। यह त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बों , मुहांसे से छुटकारा दिलाता है। इसके साथ ही इसके प्रयोग से एक्जिमा ( एक तरह का स्किन डिजीज है जिसमें स्किन पर जगह-जगह पर सूजन, खुजली, दरारें और खुरदरापन हो जाता ) है तथा सोरायसिस ( त्वचा पर लाल, परतदार चकत्ते होना ) को दूर करने में भी सहायक होती है।

नीम वटी इन लोगों को नहीं खाना चाहिए-

अगर किसी को डायबिटीज है और उनका शुगर लेवल लो रहता है तो उन लोगों को नीम का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह शुगर को और ज्यादा डाउन कर देती है। वहीं अगर कोई महिला मां बनने वाली है तो उनके लिए नीम का सेवन नुकसानदायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।