नींद ना आने पर करें जायफल से उपचार : Nutmeg Benefits In Insomnia

नींद ना आने पर करें जायफल (Nutmeg)से उपचार (फोटो - sportskeeda हिन्दी)
नींद ना आने पर करें जायफल (Nutmeg)से उपचार (फोटो - sportskeeda हिन्दी)

नींद ना आना (Insomnia) एक स्लीप डिसऑर्डर होता है। ऐसा माना जाता है कि जितना स्वस्थ आहार और स्वस्थ शरीर हमारे लिए जरुरी है उतना ही एक स्वस्थ और लंबी नींद भी जरुरी है क्योकि अगर हम समय से भरपूर नींद नहीं लेंगे तो हमें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने की संभावना रहेगी और इससे इंसोम्निया जैसे गंभीर बीमारी भी हो सकती है।

परंतु इस स्थिति में आप घरेलु उपचार का उपयोग कर सकते है, यह अन्य दवाओं के सामान असदार होगा। नींद ना आने की समस्या होने के इलाज के लिए एक ऐसा मसाला है जो हर रसोई में पाया जाता है और अनिंद्रा की शिकायत में आराम देता है। आइये इसके बारे में विस्तार से जाने।

नींद ना आने पर करें जायफल से उपचार : Nutmeg Benefits In Insomnia In Hindi

जायफल (Nutmeg) एक बेहद ही फायदेमंद मसाला है। हालांकि, इसका इस्तेमाल लोग नियमित रूप से बहुत कम ही करते हैं। यह आपको कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं से बचाए रख सकता है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-डायबिटीक आदि गुण मौजूद होते हैं। यदि आपको नींद नहीं आती है, तो जायफल इस समस्या को भी दूर करने में सहायक है। इसे आप घर पर कई तरह से इस्तेमाल करके नींद ना आने की समस्या यानी इंसोम्निया को ठीक कर सकते हैं।

नींद ना आने पर जायफल का उपयोग

यदि आपको रात में नींद नहीं आती है और गहरी नींद में सोने के लिए स्लीपिंग पिल्स का सहारा लेते हैं, तो जान लें यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के लिए जायफल का सेवन करें और यदि आप प्रतिदिन 6 घंटे से भी कम सोते हैं, तो आपको कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्या हो सकती है। जायफल में कुछ खास तरह के नेचुरल केमिकल्स होते हैं, जो गहरी नींद लाने में मदद करते हैं। और आप जायफल से तैयार हर्बल दवा, पाउडर, अर्क आदि का सेवन कर सकते हैं।

जायफल की चाय (Nutmeg Tea)

जायफल की चाय (Nutmeg Tea) बनाने के लिए किसी बर्तन में एक कप पानी डालकर गर्म करें और उसमें चुटकी भर जायफल पाउडर डालें। जब यह अच्छी तरह से उबल जाए, तो इसे छान लें और गरमा-गर्म ही पिएं। इससे नींद न आने (Insomnia) की समस्या में नेचुरल तरीके से आराम मिलेगा।

जायफल और दूध (Nutmeg With Milk)

चाय की जगह आप जायफल पाउडर को गर्म दूध, पानी या फिर दूध वाली चाय में भी मिलाकर पी सकते हैं। यह भी असरदार तरीका साबित हुआ है।

जायफल-आंवले का मिश्रण (Nutmeg With Indian Gooseberry)

यदि आप गहरी नींद में सोना चाहते हैं, तो एक आंवले का रस निकालें। इस रस में जायफल का पाउडर मिलाएं चुटकीभर। इसे रात में सोने से पहले पी लें। इससे अच्छी नींद आती है, साथ ही अपच, गैस, ब्लोटिंग जैसी पेट संबंधित समस्याओं में भी आराम मिल सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar