खाली पेट सेब का जूस पीने से सेहत को मिलते है ये 5 फायदे, जानें तरीका

खाली पेट सेब का जूस पीने से सेहत को मिलते है ये 5 फायदे, जानें तरीका (sportskeeda hindi)
खाली पेट सेब का जूस पीने से सेहत को मिलते है ये 5 फायदे, जानें तरीका (sportskeeda hindi)

अगर आप अपने शरीर को हेल्दी बनाए रखना चाहते है, तो रोजाना फलों का सेवन करना लाभकारी होता है। कहा जाता है कि रोजाना एक सेब (Apple) खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। सेब में मौजूद पोषक तत्व शरीर को पर्याप्त पोषण देने के साथ शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। तो चलिए जानते हैं खाली पेट सेब का जूस पीने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं।

खाली पेट सेब का जूस पीने से सेहत को मिलते है ये 5 फायदे, जानें तरीका : Benefits Of Drink Apple Juice In Hindi

youtube-cover

अस्थमा में फायदेमंद -

अगर कोई व्यक्ति रोजाना सुबह खाली पेट सेब का जूस पीता है तो ये बहुत फायदेमंद होता है। सेबी के जूस में मौजूद फाइटोकेमिकल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आपको पल्मोनरी डिजीज से बचाने का काम करते हैं। वहीं, सेब के जूस में मौजूद पोषक तत्व अस्थमा की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। अस्थमा से बचाव और छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय सेब (Apple) का जूस पीना फायदेमंद होता है।

पाचन के लिए फायदेमंद -

सेब का जूस खाली पेट पीने से व्यक्ति की शरीर का पाचन ठीक रखता है और कब्ज या अपच की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, तो उनको रोजाना सेब का जूस पीने से बहुत फायदा मिलता है। सेब के जूस में सोर्बिटोल नामक तत्व होता है, जो कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है।

वजन कम करने में फायदेमंद -

जो लोग अपना वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, उनके लिए सेब का जूस खाली पेट पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर की पर्याप्त मात्रा आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है और पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। बहुत ज्यादा भूख लगने पर भी इसका सेवन करने से फायदा मिलता है। ऐसे में रोजाना सुबह खाली पेट सेब का जूस पीने से आपको वजन कंट्रोल करने में फायदा मिलेगा।

कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद -

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या हो जाए तो इसकी वजह से कई अन्य बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में सुबह खाली पेट सेब का जूस पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। सेब के जूस में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोजाना सुबह के समय खाली पेट सेब का जूस पीते हैं तो इससे आपके शरीर को बहुत फायदा मिलेगा।

आंख के लिए फायदेमंद -

आंखों (Eye) का ध्यान रखना हर किसी के लिए जरूरी होता है। ऐसे में सेब का जूस पीने से आपकी आंख की रोशनी बढ़ती है। ऐसी इसलिए क्योंकि सेब में विटामिन ए की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अगर आप इसका जूस सुबह खाली पेट पीते हैं तो इससे आपको बहुत फायदा मिलता है। इससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंख से जुड़ी बीमारियों का खतरे भी कम करने में मदद मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications